[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Neet paper leak का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के घर EOU की रेड, टीम के हाथ लगे कई दस्तावेज

Neet paper leak का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के घर EOU की रेड, टीम के हाथ लगे कई दस्तावेज

0
Neet paper leak का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के घर EOU की रेड, टीम के हाथ लगे कई दस्तावेज

Neet paper leak: नालंदा में नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के घर मंगलवार को पटना पुलिस और EOU की टीम ने छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक EOU की टीम ने उसके परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इस दौरान टीम के हाथ कई दस्तावेज लगे हैं. मिली जानकारी के अनुसार 10 लोगों की टीम संजीव के घर पहुंची थी. EOU की टीम ने नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में भी छापेमारी की है.

संजीव मुखिया नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर काम कर रहा था. कॉलेज की जिस कमरे में संजीव मुखिया बैठा करता था वहां दस्तावेजों को खंगाल गया है. संजीव मुखिया की गिरफ्तारी को लेकर एजेंसियां का लगातार छापेमारी जारी है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि नेपाल में छिपा है. इसके बाद टीम उसकी तलाश में नेपाल पहुंची, लेकिन वो वहां नहीं मिला, लेकिन जानकारी के मुताबिक, संजीव मुखिया अभी नेपाल में ही छिपा है.

Sanjeev Mukhiya Eou Raid News
Neet paper leak का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के घर eou की रेड, टीम के हाथ लगे कई दस्तावेज 3

Also Read: NDA के इस महिला उम्मीदवार के घर पड़ा था NIA का छापा, संपत्ति में कई मंत्री से आगे

जांच में चौंकाने वाला खुलासा

जांच में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रति छात्र 40 लाख रुपए की मोटी रकम के बदले प्रश्न पत्र लीक किया गया था. एक प्रोफेसर ने मोबाइल से प्रश्न पत्र मुखिया को भेजा था.

मुखिया का एमबीबीएस बेटा जेल में है बंद

नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत मुखिया का परीक्षा घोटालों से पुराना संबंध रहा है. 2016 में सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में इनका नाम सामने आया था. बीपीएससी शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में जेल की हवा मुखिया खा चुका है. इसका बेटा डॉ. शिव कुमार, जो पीएमसीएच से एमबीबीएस है, वर्तमान में जेल में बंद है.

ये वीडियो भी देखें

Previous article पेटीएम ने एक झटके में पाटा 290 करोड़ का घाटा, दूसरी तिमाही में कंपनी को जोरदार मुनाफा
Next article पीवीसी पाइप के कारोबार से बीजेपी के रणनीतिकार तक, जानें कैसा रहा है अमित शाह का सफर
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel