[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार तीन दिनों तक काउंटर से नहीं होगा स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिजली विभाग का आया मैसेज…

तीन दिनों तक काउंटर से नहीं होगा स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिजली विभाग का आया मैसेज…

0
तीन दिनों तक काउंटर से नहीं होगा स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिजली विभाग का आया मैसेज…

NBPDCL Bijli Recharge: नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सर्वर का मेंटेनेंस होने वाला है इसको लेकर मंगलवार से गुरुवार तक बिजली कार्यालय का सर्वर ठप रहेगा. इस अवधि में यानी मंगलवार से गुरुवार तक किसी भी बिजली काउंटर से स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं हो पाएगा.

सुगम एप से करें रिचार्ज

बता दें कि इस दौरान आप सुगम एप (App for Smart metre Recharge) के जरिए स्मार्ट मीटर रिचार्ज कर सकते हैं. विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि सर्वर मेंटेनेंस को लेकर NBPDCL की साइट से तथा काउंटर से आप रिचार्ज नहीं कर सकेंगे. सुगम एप से आप रिचार्ज कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों से इस बात की जानकारी उपभोक्ताओं को दी जा रही है.

बता दें कि इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है. बिजली विभाग द्वारा उपभोक्तओं को जारी मैसेज में इसी तरह की जानकारी दी गई है. मैसेज के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर में पर्याप्त बैलेंस रख लें.

ये भी पढ़ें: निजी या सामुदायिक जमीन पर बनवाएं तालाब या फॉर्म पौंड, सरकार देगी अनुदान, ऐसे करें आवेदन…

कुछ लोगों ने ऐसे कराया रिचार्ज (How to Recharge Smart metre)

विभाग द्वारा इस तरह का मैसेज मिलने के बाद पिछले दो दिनों से सैकड़ों उपभोक्ताओं ने रिचार्ज कराना शुरू कर दिया. सुगम एप से या उसके गेस्ट रिचार्ज से जिन लोगों का रिचार्ज नहीं हुआ..उन लोगों ने सोमवार की सुबह-सबह बिजली कार्यालय पहुंच कर काउंटर से रिचार्ज कराया.

Previous article अखिलेश यादव ने 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था के दावे पर उठाए सवाल, संसद में कह दी ये बात
Next article Rituparna Sengupta : ईडी का दावा, राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में 70 लाख रुपये लौटाना चाहती है रितुपर्णा सेनगुप्ता
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel