[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा डेल्हुआ के महादलित टोले में जंगली हाथियों का तांडव

डेल्हुआ के महादलित टोले में जंगली हाथियों का तांडव

0
डेल्हुआ के महादलित टोले में जंगली हाथियों का तांडव

हाथियों ने कई घरों को किया क्षतिग्रस्त, दीवार-दरवाजे तोड़े ग्रामीणों ने रातभर जागकर हाथियों को खदेड़ा प्रतिनिधि, गोविंदपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के डेल्हुआ गांव में रविवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया है. गांव के मांझी टोला डीह में बसे 25 से 30 घरों में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब दर्जनों हाथियों का झुंड अचानक आबादी वाले इलाके में घुस आया. इस दौरान कई महादलित परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है. ग्रामीण अनुज कुमार ने बताया कि रविवार की रात लगभग 11 बजे जंगल की ओर से जंगली हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर गया. हाथियों ने मांझी टोला डीह पहुंचते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया. झुंड ने उमेश मांझी, महेंद्र मांझी, विनोद मांझी और ईश्वर मांझी के घरों को निशाना बनाया. हाथियों ने घरों के दरवाजे और दीवारें तोड़ दीं, जिससे मकानों को काफी क्षति पहुंची. इस घटना के समय सभी परिवार के सदस्य अपने-अपने घरों में सोये हुए थे. अचानक दीवार टूटने और तेज आवाज से लोग दहशत में आ गये. हाथियों के हमले से किसी तरह जान बचाकर लोग घरों से बाहर निकले. घरों के पास पानी में फुल रहे धान को भी हाथियों ने रौंदकर बर्बाद कर दिया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. ग्रामीणों ने भगाने का किया प्रयास हाथियों के हमले की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गये. ग्रामीणों ने आग की लुहाटी जलाकर, टीन-ड्रम पीटकर और मशाल जलाकर हाथियों को भगाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद हाथियों का झुंड गांव के डैम की ओर होते हुए वापस जंगल की दिशा में चला गया. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. बताया जाता है कि हाथियों का झुंड सोमवार की रात्रि को भी गांव में प्रवेश किया था. हालांकि, किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel