[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा तेज आंधी में उड़ी नल-जल की टंकी, पेयजल आपूर्ति बाधित

तेज आंधी में उड़ी नल-जल की टंकी, पेयजल आपूर्ति बाधित

0
तेज आंधी में उड़ी नल-जल की टंकी, पेयजल आपूर्ति बाधित

रोह के कई गांवों में बिजली ठप, सब्जियों की फसलों को नुकसान प्रतिनिधि, रोह प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की देर संध्या आयी तेज आंधी और बारिश ने व्यापक नुकसान पहुंचाया. कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना है, जिससे आवागमन और जनजीवन प्रभावित रहा. ग्राम पंचायत कुंज के वार्ड दो स्थित कुंजैला गांव में जल-नल योजना की पानी टंकी तेज हवा में उड़कर नीचे गिर गयी. इस घटना में टंकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि टंकी अपनी जगह से उखड़कर गिर गयी. इस आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा. रोह प्रखंड क्षेत्र के महारावां, पचंबा समेत कई गांवों में बिजली के पोल गिर गये, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. रोह जेइ जितेंद्र कुमार ने बताया कि तूफान थमने के बाद विभाग की टीम ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है. खेती पर भी इस मौसम का मिला-जुला असर देखा गया है. तेज हवा और बारिश से सब्जी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों में मायूसी है. खासकर, जिन किसानों ने लौकी, करैला, भिंडी जैसी सब्जियां लगायी थीं, उनकी फसल को काफी क्षति पहुंची है. बारिश से मूंग की फसल को फायदा मिलने की संभावना जतायी जा रही है. किसानों का कहना है कि यह बारिश मूंग के लिए लाभकारी साबित हो सकती है, जिससे उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है. ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजे देने तथा जल-नल टंकी की शीघ्र मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel