[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा ग्रामीण चिकित्सक हत्याकांड के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च

ग्रामीण चिकित्सक हत्याकांड के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च

0
ग्रामीण चिकित्सक हत्याकांड के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च

रजौली.

रोह प्रखंड में एक सप्ताह पूर्व ग्रामीण चिकित्सक निर्मल की नृशंस हत्या के विरोध में रविवार को रजौली प्रखंड में ग्रामीण चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. कैंडल मार्च का नेतृत्व बिहार प्रदेश ग्रामीण चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ विपिन कुमार और रजौली प्रखंड अध्यक्ष डॉ जनार्दन प्रसाद ने किया. इस दौरान डॉ विपिन कुमार ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पूरे बिहार में ग्रामीण चिकित्सक हड़ताल पर चले जायेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और जिला प्रशासन की होगी. ग्रामीण चिकित्सकों ने कहा कि कोरोना काल में जब बड़े-बड़े अस्पताल और डॉक्टर पीछे हट गये थे, तब यही ग्रामीण चिकित्सक गांव-गांव जाकर लोगों की जान बचा रहे थे. आज वही सेवा देने वाले चिकित्सक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. कैंडल मार्च के माध्यम से दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और ग्रामीण चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग की गयी. इस मौके पर ग्रामीण चिकित्सक संघ के अखिलेश कुमार, लालू प्रसाद, अजय सिंह, दीपांकर कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार एवं विक्की कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक शामिल हुए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel