[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा बेलदरिया और बंधु बिगहा के ग्रामीणों ने सुरक्षा की शर्तों पर दी खनन की सहमति

बेलदरिया और बंधु बिगहा के ग्रामीणों ने सुरक्षा की शर्तों पर दी खनन की सहमति

0
बेलदरिया और बंधु बिगहा के ग्रामीणों ने सुरक्षा की शर्तों पर दी खनन की सहमति

मानक के अनुरूप खुदाई और गड्ढों की भराई पर बनी बात, तीन ग्रामीण करेंगे मॉनिटरिंग

बालू घाट विवाद में पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों और संवेदक के बीच हुआ समझौता

शनिवार को मामले को लेकर थाना पहुंचे थे ग्रामीण

प्रतिनिधि, हिसुआ.

हिसुआ के कहवा बेलदरिया बालू घाट पर पिछले दो दिनों से जारी तनाव रविवार को समाप्त हो गया. गांव से सटकर हो रहे बालू उत्खनन को लेकर ग्रामीणों और संवेदक के बीच उपजा विवाद पुलिस व खनन विभाग की मध्यस्थता के बाद सुलझ गया है. थाने में हुई मैराथन बैठक के बाद दोनों पक्षों ने तीन-चार प्रमुख बिंदुओं पर लिखित समझौता किया. समझौते के अनुसार, संवेदक केवल आवंटित रकवे (क्षेत्रफल) में ही बालू का उत्खनन करेगा. खुदाई वाले क्षेत्र को पांच-छह हिस्सों में बांटकर काम किया जाएगा और बालू निकालने के बाद उस जगह को तुरंत मिट्टी से भर दिया जाएगा. गांव से सटे हिस्से में सुरक्षा के लिहाज से पौधारोपण और समतलीकरण का कार्य किया जाएगा ताकि भविष्य में कटाव या जान-माल का खतरा न रहे. उत्खनन की नियमित मॉनिटरिंग के लिए तीन ग्रामीणों को नामित किया गया है.

आक्रोश के बाद जागी पुलिस

बता दें कि बेलदरिया और बंधु बिगहा के ग्रामीण गांव से सटकर 20-25 फीट गहरी खुदाई का विरोध कर रहे थे. पिछले साल इसी वजह से दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई थी, जिसे लेकर शनिवार को महिलाओं सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया था. इसके बाद पुलिस और खनन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया. बैठक में ग्रामीण पक्ष से मुकेश कुमार, कुंदन कुमार और लालू कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल हुए. वहीं संवेदक पक्ष से नवीन कुमार व मुंशी कमलेश कुमार मौजूद थे. पंच के रूप में उपमुख्य पार्षद टिंकू कुमार चौधरी, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सकलदेव मांझी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस समझौते के बाद घाट पर बालू उठाव का रास्ता साफ हो गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel