[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा मशाल जला हाथियों को भग रहे ग्रामीण

मशाल जला हाथियों को भग रहे ग्रामीण

0
मशाल जला हाथियों को भग रहे ग्रामीण

कौआकोल जंगली हाथियों के आतंक से दहशत में ग्रामीण ग्रामीण रतजगा करने को हो रहे विवश, वन विभाग की टीम अलर्ट प्रतिनिधि, कौआकोल. प्रखंड क्षेत्र की दरावां पंचायत में हाथियों के झुंड ने दस्तक देकर ग्रामीणों की नींद हराम कर दी है. प्रखंड के नेढ़ला, भुआलटांड़ समेत आधा दर्जन गांवों में हाथियों के पहुंचने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है. ग्रामीण रातभर मशालें जलाकर और शोर मचाकर हाथियों को खदेड़ने का प्रयास करते रहे. ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों की मौजूदगी से डरे-सहमे ग्रामीण पूरी रात रतजगा का कार्य करने को विवश रहे हैं. वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम भी पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी है. हाथियों के झुंड को फिलहाल प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर व नावाडीह गांव की ओर पहुंचने की सूचना मिल रही है. जमुई डीएफओ के नेतृत्व में कौआकोल वन विभाग और कोलकाता से बुलायी गयी विशेषज्ञों की टीम इलाके में कैंप कर रही है, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके. बता दें कि प्रखंड के जंगली इलाकों में बसे दर्जनों गांवों में इन दिनों हाथियों का आतंक चरम पर है. हाथियों का झुंड जंगलों को छोड़ कर गांव की ओर अचानक पहुंचा है, जिससे ग्रामीण खौफ के साए में जीने को विवश हो रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel