[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा दो नमकीन बनाने वाले कारखाने सील

दो नमकीन बनाने वाले कारखाने सील

0
दो नमकीन बनाने वाले कारखाने सील
सांकेतिक तस्वीर

कंपनी के मालिक की शिकायत पर नवादा पुलिस ने की कार्रवाई

दो मकानों में गुरुकुल नामक निमकी के नाम से फैक्ट्री का संचालन

गोलू साव और विक्की साव के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

नगर थाना क्षेत्र स्थित खरीदी बिगहा और पुलिस लाइन स्थित इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर नकली नमकीन बनाने के दो कारखाना का भंडाफोड़ किया है. वहां दो मकानों में रजिस्टर्ड मार्का गुरुकुल नामक निमकी के नाम से फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था. इस मामले की जानकारी मिलते ही कंपनी के मालिक झारखंड राज्य के बोकारो पेटरवार निवासी संजय कुमार गुप्ता ने गोलू साव और विक्की साव के विरुद्ध नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित ने बताया कि उक्त दोनों शातिरों की ओर से उसकी कंपनी का हूबहू नकल कर नकली रैपर और पैकेट तैयार कर नकली नमकीन बना कर बाजार में खपाया जा रहा था. प्रोडक्ट की गुणवत्ता को लेकर ग्राहकों से लगातार मिल रही शिकायत पर जब छानबीन की गयी, तो मालूम हुआ कि नवादा जिले में रजिस्टर्ड मार्का गुरुकुल नामक निमकी के नाम से फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. साथ ही बगैर पंजीयन पैकेट पर (R) छाप कर बिक्री भी की जा रही है. इसके बाद नवादा नगर थाना पहुंच कॉपी राइट उल्लंघन के तहत ब्रांड की नकली निमकी बनाने वाले शख्स गोलू साव मेसर्स अंकुश किराना, पुरानी बाजार और विक्की कुमार मेसर्स अजय फूड प्रोडक्ट, इंडस्ट्रियल एरिया, पुलिस लाइन पर राजस्व नुकसान पहुंचाने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है.

जांच में जुटी पुलिस

इसके आलोक में नगर थाना की पुलिस ने कांड दर्ज कर दोनों ही स्थानों पर छापेमारी कर कारखाना को सील कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी गोलू साव और विक्की कुमार फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel