[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा रंगदारी को लेकर बदमाशों का तांडव, बालू घाट पर दो पोकलेन मशीनें फूंकीं

रंगदारी को लेकर बदमाशों का तांडव, बालू घाट पर दो पोकलेन मशीनें फूंकीं

0
रंगदारी को लेकर बदमाशों का तांडव, बालू घाट पर दो पोकलेन मशीनें फूंकीं
सांकेतिक तस्वीर

दुस्साहस. नेमदारगंज में पांच-छह हथियारबंद बदमाशों की फायरिंग से दहशत पोकलेन चालकों और हेल्परों के साथ की मारपीट, जबरन वाहन से नीचे उतारा लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रतिनिधि, अकबरपुर. नेमदारगंज थाना क्षेत्र में रंगदारी को लेकर अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. बालू घाट पर काम कर रही दो पोकलेन मशीनों को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया और फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. पीड़ित संतोष कुमार के अनुसार, करीब पांच-छह हथियारबंद बदमाश घाट पर पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे. बदमाशों ने मशीन चालकों और हेल्परों के साथ मारपीट की तथा उन्हें जबरन मशीन से नीचे उतार दिया. इसके बाद दोनों पोकलेन मशीनों में आग लगा दी और फायरिंग करते फरार हो गये. इस मामले में कुल छह नामजद आरोपित बनाये गये हैं, जिनमें सौरभ कुमार उर्फ बुट्टा, रामनिवास कुमार उर्फ छोटू, कौशल कुमार उर्फ कैला, मोहित कुमार उर्फ भोलू, नितिन कुमार और अंकित कुमार शामिल हैं. सभी पर रंगदारी, मारपीट, आगजनी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों मशीनें बुरी तरह जल चुकी थीं. बताया जाता है कि इससे पहले भी इन आरोपितों की ओर से रंगदारी को लेकर धमकी दी गयी थी और एक अन्य मामले में लैपटॉप छीनने की घटना भी दर्ज है. इस संबंध में नेमदारगंज थाना कांड संख्या 177/26 दिनांक दो मई 2026 को दर्ज की गयी है. क्या कहते है थानेदार इस मामले में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि एक नामजद आरोपित रामनिवास कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपितों को पकड़ लिया जायेगा. इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel