[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा ठगी करते दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

ठगी करते दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

0
ठगी करते दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

मोबाइल, एटीएम, डाटा शीट समेत कई दस्तावेज बरामद

रोह के भंडाजोड गांव में पुलिस नेकी छापेमारी

बजाज फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

साइबर पुलिस ने रोह के भंडाजोड गांव से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साइबर अपराधी सस्ते दर पर बजाज फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम पर ठगी किया करते थे. साइबर पुलिस उपाधीक्षक प्रिया ज्योति ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर दिख रहे नंबरों के आधार पर रोह थाना क्षेत्र के भांडाजोर गांव में छापेमारी कर एक ठिकाने से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. साइबर अपराधियों के पास चार मोबाइल, एटीएम कार्ड तथा कई पेज की डाटा शीटा बरामद हुई है. साइबर फ्रॉड की पहचान भांडाजोर गांव निवासी लखन राम के बेटे चंदन कुमार तथा जंगबहादुर सिंह के बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि घनी तथा बजाज फाइनेंस से सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर भोले-भले लोगों से ठगी करने का काम करते थे. इस मामले में साइबर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.फ्रॉड बदल रहे ठीकाने

बता दें कि साइबर पुलिस इन दिनों साइबर अपराधियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर साइबर फ्रॉड को दबाेच रही है. पुलिस के भय से साइबर अपराधी ठिकाने बदल-बदल कर ठगी का काम कर रहे हैं. साइबर पुलिस के अनुसार, जिले में करीब 12 सौ मोबाइल नंबर साइबर अपराध में सक्रिय थे, जो आज घट कर करीब 350 तक पहुंच गये हैं. सात साइबर अपराध से संचित संपत्ति की कुर्की जब्ती की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel