[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ पीएलएफआइ के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ पीएलएफआइ के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

0
भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ पीएलएफआइ के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

दो राइफल, 20 कारतूस, नौ डेटोनेटर, 40 किलो विस्फोटक व 100 मीटर कोर्डेक्स बरामद

एसटीएफ और पुलिस बलों ने संयुक्त कार्रवाई कर दोनों को हरदिया गांव से धर दबोचा

रजौली (नवादा).

एसटीएफ और पुलिस बलों ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर हरदिया गांव से नक्सली संगठन पीएलएफआइ के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों नक्सलियों की पहचान हरदिया गांव निवासी स्व. रामेश्वर राजवंशी के पुत्र दयानंद राजवंशी उर्फ गुर्जर उर्फ पप्पू और सादो राजवंशी के पुत्र मिथिलेश राजवंशी के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम के समीप जंगली क्षेत्र भानेखाप स्थित घर से काफी संख्या में अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी. जब्त सामग्री में 0.315 की दो रेगुलर राइफल, 20 कारतूस, बुलेटप्रूफ प्लेट के साथ एक टेक्निकल गियर, एक बुलेटप्रूफ पटका, नौ डेटोनेटर, 325 पैकेटों में बंद 40.625 किलोग्राम विस्फोटक और 100 मीटर कोर्डेक्स शामिल है. दोनों नक्सलियों से आवश्यक पूछताछ की गयी. शनिवार को स्वास्थ्य जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की नक्सल गतिविधि को बख्शा नहीं जायेगा.

जानकारी के अनुसार हरदिया गांव से शुक्रवार की रात गिरफ्तार नक्सली संगठन पीएलएफआइ के दो सक्रिय सदस्यों की बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी थी. लेकिन, एसटीएफ और पुलिस बलों की संयुक्त कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम के समीप जंगली क्षेत्र भानेखाप स्थित घर से काफी संख्या में अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी. एसडीपीओ रजौली गुलशन कुमार के निर्देश पर छापेमारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने किया. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के साथ एसटीएफ बलों के अलावा अपर थानाध्यक्ष एसआइ अजय कुमार व पीएसआइ सचिन कुमार के साथ सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहे. थानाध्यक्ष के मुताबिक, रजौली थाना क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचना मिल रही थी. गुप्त सूचना के आलोक में एसटीएफ और पुलिस बलों के सहयोग से संयुक्त छापेमारी की गयी. इस दौरान दोनों नक्सलियों को दबोचा गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel