[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा-पटना पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, चार घंटे तक स्टेशन पर फंसे रहे यात्री, टिकट वापसी की मांग

नवादा-पटना पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, चार घंटे तक स्टेशन पर फंसे रहे यात्री, टिकट वापसी की मांग

0
नवादा-पटना पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, चार घंटे तक स्टेशन पर फंसे रहे यात्री, टिकट वापसी की मांग
नवादा स्टेशन पर इंजन खराब होने के बाद खड़ी ट्रेन.

नवादा से बबलू कुमार सिंह की रिपोर्ट
Nawada Train News : नवादा से शेखपुरा और बिहारशरीफ होते हुए पटना जाने वाली यात्रियों की लाइफलाइन मानी जाने वाली ट्रेन संख्या 63390 गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी का शिकार हो गई. इंजन स्टार्ट होते ही उसका वैक्यूम पाइप फट गया, जिससे ट्रेन का पूरा प्रेशर खत्म हो गया और ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रह गई.

इंजन स्टार्ट होते ही फट गया वैक्यूम पाइप

इस अचानक आई खराबी के कारण यात्रियों को करीब चार घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. निर्धारित समय सुबह 5 बजे खुलने वाली यह ट्रेन अंततः दूसरी इंजन लगाकर सुबह करीब 9 बजे पटना के लिए रवाना की गई.

Image 80
टिकट वापसी की मांग करते यात्री.

आरपीएफ ने यात्रियों को शांत कराया

ट्रेन के लंबे समय तक नहीं खुलने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. कई यात्री टिकट वापसी की मांग को लेकर स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए स्टेशन पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई. स्थिति को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को मौके पर बुलाया गया. जवानों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई.

यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड‍़ा

यह ट्रेन नवादा से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. खासकर मरीज, छात्र, प्रतियोगी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी, नौकरीपेशा लोग और व्यापारी इसी ट्रेन पर निर्भर रहते हैं. सुबह 5:15 बजे खुलकर लगभग 9:30 बजे पटना पहुंचने वाली यह सेवा जिले की लाइफलाइन कही जाती है. इसके चार घंटे विलंब होने से यात्रियों की दिनभर की योजनाएं प्रभावित हो गईं.

सुबह 9 बजे रवाना हुई ट्रेन

स्टेशन प्रबंधक मुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि इंजन स्टार्ट करते ही वैक्यूम पाइप फट गया और नट-बोल्ट भी निकल गए, जिससे प्रेशर सिस्टम फेल हो गया. तकनीकी खराबी तत्काल ठीक नहीं हो सकी, इसलिए दूसरी इंजन मंगाई गई और ट्रेन को सुबह 9 बजे रवाना किया गया.

करीब चार घंटे बाद ट्रेन के रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली, हालांकि उन्होंने रेलवे से इस महत्वपूर्ण सेवा के नियमित रखरखाव और समय पर संचालन सुनिश्चित करने की मांग की.

Also Read: नवादा के रॉकी चौरसिया का BPSC में कमाल, स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर बन बढ़ाया जिले का मान

Also Read: नवादा: जीजा के साथ साला ने किया कुछ ऐसा कि थाना पहुंच गया मामला, वीडियो से खुला राज; प्राथमिकी दर्ज

Previous article पटना के रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी, अब ऑनलाइन होगी रेलवे क्वार्टर की शिकायत, RBMS ऐप लॉन्च
Next article गोपालगंज के 20 बच्चों को मिला नई जिंदगी का मौका, मुफ्त सर्जरी के लिए डंकन हॉस्पिटल रक्सौल भेजे गए
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel