[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा इ-रिक्शा स्टैंड की कमी और रेलवे फाटक बंद होने से घंटों लग रहा जाम

इ-रिक्शा स्टैंड की कमी और रेलवे फाटक बंद होने से घंटों लग रहा जाम

0
इ-रिक्शा स्टैंड की कमी और रेलवे फाटक बंद होने से घंटों लग रहा जाम

नवादा में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, इ-रिक्शा के जमावड़े से लोग हलकान

नवादा नगर.

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह बेपटरी होती नजर आ रही है. मुख्य मार्गों पर इ-रिक्शा का अनियंत्रित परिचालन, स्टैंड की कमी और रेलवे फाटक बंद होने से लगने वाला लंबा जाम आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है. सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति भयावह हो जाती है और लोग घंटों फंसे रहने को मजबूर हैं.

प्रमुख चौकों पर इ-रिक्शों का कब्जा

शहर के प्रजातंत्र चौक से लेकर आंबेडकर पार्क तक इ-रिक्शा का भारी जमावड़ा रहता है. वहीं, लाल चौक से खुरी नदी पुल तक सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं. चालक बीच सड़क पर ही सवारी बैठाते और उतारते हैं, जिससे यातायात लगातार बाधित होता है.

रेलवे फाटक और अतिक्रमण ने बढ़ायी मुसीबत

रेलवे फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. फाटक खुलने के बाद भी देर तक जाम बना रहता है. इसका असर स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों पर पड़ रहा है. कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस चुकी है, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इ-रिक्शों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन स्टैंड नहीं होने से सड़कें संकरी हो गयी हैं.

प्रशासन की

तैयारी

प्रशासन ने समस्या को गंभीरता से लिया है. अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक सुधारने के लिए जल्द विशेष अभियान चलेगा. प्रमुख स्थानों पर स्टैंड चिन्हित करने, अतिक्रमण हटाने और नियमों का सख्ती से पालन कराने की तैयारी की जा रही है.

क्या कहते हैं अधिकारी

शहर में बहुत जल्द विशेष ड्राइव चलाकर इ-रिक्शा चालकों के लाइसेंस की जांच की जायेगी. नगर पर्षद के साथ बैठक कर स्टैंड के लिए स्थान निर्धारित होंगे, ताकि यातायात सुचारु बनाया जा सके. लोग नियमों का पालन करें और सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़ा न करें.

अमित अनुराग, सदर एसडीओ, नवादाB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel