[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा बेटिकट 120 रेलयात्रियों से “50 हजार से अधिक का वसूला गया जुर्माना

बेटिकट 120 रेलयात्रियों से “50 हजार से अधिक का वसूला गया जुर्माना

0
बेटिकट 120 रेलयात्रियों से  “50 हजार से अधिक का वसूला गया जुर्माना

नवादा नगर. नवादा रेलवे स्टेशन पर संयुक्त टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इससे ट्रेन पकड़ने आये यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी. इस दौरान 120 रेलवे यात्रियों को बिना टिकट के पकड़ा गया. किऊल न्यायालय एसीजेएम के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. इसमें आरपीएफ नवादा, दानापुर व काॅमर्शियल कर्मी नवादा रेलवे के जीआरपी थाना के जवान शामिल थे. अचानक चलाये गये टिकट जांच अभियान से लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गयी. स्टेशन पर के दोनो प्लेटफार्म पर यह अभियान चला. स्टेशन पर टिकट लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों ने कहा कि रेलवे प्रशासन को यह अभियान लगातार चलाना चाहिए, क्योंकि दिखावे के लिए कुछ समय के लिए केवल ट्रेन के यात्रियों के टिकट की जांच का कोई औचित्य नहीं है. नवादा रेलवे स्टेशन पर लगातार टिकट जांच का अभियान चलना चाहिए. साथ ही स्थायी टीटी नवादा स्टेशन पर बहाल हो. साथ ही स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भी विस्तार होना चाहिए. फिलहाल स्टेशन पर बैठना, तो दूर खडा होने का भी साधन नहीं है. ऐसी स्थिति में टिकट जांच का दिखावा उचित नहीं है. गया हावड़ा एक्सप्रेस से सुबह की गाड़ी से किऊल से आये और नवादा रेलवे स्टेशन पर कुछ घंटे टिकट जांच का अभियान चलाया गया. मुख्य टिकट निरीक्षक के टीम ने प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर रहे सभी लोगों के यात्रा टिकट के साथ ही प्लेटफाॅर्म टिकट की भी जांच की. मुख्य टिकट निरीक्षक ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. 120 यात्रियों से कुल बामन हजार पैसठ 52065 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. इसके अलावा 42 यात्रियों पर रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 3300 जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया. इन्होंने यात्रियों से अपील किया की जरूरी टिकट लेकर ही यात्रा करें. टिकट जांच टीम दोपहर को गया हावड़ा एक्सप्रेस से ही वापस किऊल लौट गयी. मौके पर नवादा आरपीएफ थाना के प्रभारी मनोज कुमार, आरपीएफ के जवान गौरव कुमार, जीआरपी के जवान मधुसूदन पासवान इत्यादि रेलवे कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel