[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, सात एंड्रॉयड मोबाइल व दस्तावेज बरामद

तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, सात एंड्रॉयड मोबाइल व दस्तावेज बरामद

0
तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, सात एंड्रॉयड मोबाइल व दस्तावेज बरामद
सांकेतिक तस्वीर

सख्ती… अपसढ़ गांव के बधार से चल रहा था ठगी का नेटवर्क सस्ती दर पर लोन दिलाने के नाम पर लोगों को बनाते थे अपना शिकार वारिसलीगंज में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई फ्रॉड फरार प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद साइबर अपराधी अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी क्रम में साइबर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव के बधार से तीन साइबर अपराधियों को धर दबोचा. उनके पास से करीब सात एंड्रॉयड मोबाइल, एक एटीएम कार्ड तथा विभिन्न बैंकों के दो पासबुक जब्त किये गये हैं. मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक निशु मालिक ने बताया कि नेशनल प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर पुलिस निरीक्षक प्रभा कुमारी तथा बलबीर सिंह के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया था. गठित टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव के बधार में कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद साइबर अपराधियों को घेरने का प्रयास किया. पुलिस की घेराबंदी देख सभी आरोपित भागने लगे, लेकिन मौके से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उनके पास से करीब सात एंड्रॉयड मोबाइल, एक एटीएम कार्ड तथा दो पासबुक बरामद किये गये. सभी गिरफ्तार आरोपितों को साइबर थाने लाया गया, जहां पूछताछ में उन्होंने साइबर अपराध स्वीकार किया. आरोपितों ने बताया कि वे विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर ठगी करते थे. बाद में सर्विस चार्ज सहित विभिन्न शुल्कों के नाम पर उनसे पैसे वसूल लिए जाते थे. एक माह में डेढ़ दर्जन साइबर अपराधी धराये पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर साइबर थाने में कांड संख्या 51/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आइटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. बता दें कि वारिसलीगंज थाना की पुलिस ने पिछले एक माह में लगभग डेढ़ दर्जन साइबर अपराधियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. हाल ही में दरियापुर के पास भी दो साइबर अपराधियों को साइबर ठगी से जुड़े दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया था. इसके बावजूद इलाके में साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel