दुस्साहस.
चालक व उपचालक को नीचे उतारकर ट्रक पर पट्रोल छिड़का दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग, अफरातफरीनेमदारगंज में बालू घाट पर बदमाशों का तांडव, ट्रक में लगायी आगप्रतिनिधि, अकबरपुर
नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव के पास नकाबपोश बदमाशों ने रंगदारी को लेकर बालू लदे एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया. घटना उस समय हुई जब ट्रक (बीआर 27जी 9365) कुंज बालू घाट ब्लॉक संख्या-04 से बालू लोड कर लौट रहा था. रास्ते में 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर ट्रक को रोका और पकरीबरावां के चालक अरविंद यादव व कर्मा के उप चालक राहुल कुमार को नीचे उतार दिया. इसके बाद बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर ट्रक को फूंक दिया और दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये.