[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा ग्रामीणों ने तीन चोरों को रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों ने तीन चोरों को रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा

0
ग्रामीणों ने तीन चोरों को रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा
सांकेतिक तस्वीर

चोरों की निशानदेही पर सामान खरीदने वाला दुकानदार भी गिरफ्तार प्रतिनिधि, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौर पंचायत अंतर्गत दौलतपुर गांव में बुधवार की रात ग्रामीणों ने चोरी करते हुए तीन चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया. गुरुवार सुबह तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, वारिसलीगंज-खराठां पथ पर सौर गांव के समीप सकरी नदी पर बने पुल के पास स्थित दो-तीन गुमटियों में चोर चोरी कर सामान पिकअप वैन पर लाद रहे थे. इसी दौरान किसी वाहन चालक की नजर चोरों पर पड़ गयी. वाहन चालक ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चोरों को खदेड़ना शुरू कर दिया. करीब चार किलोमीटर दूर मुर्गियाचक मोड़ के पास से ग्रामीणों ने तीन चोरों को पकड़ लिया. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों चोरों को अपने कब्जे में लेकर थाने लायी. पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार चोरों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. साथ ही अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात भी कबूल की. गिरफ्तार चोरों की पहचान थाना क्षेत्र की पैंगरी पंचायत स्थित दरियापुर गांव निवासी सुधीर रविदास के पुत्र छोटू कुमार और रामवृक्ष रविदास के पुत्र फंटूश कुमार के रूप में हुई है. जबकि एक आरोपित नाबालिग बताया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरिका विगहा बाजार निवासी दीपक आजाद को भी गिरफ्तार किया है. दीपक की दुकान से चोरी का सामान बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, बुधवार की चोरी के सामान के साथ-साथ पूर्व में चोरी किये गये सामान भी आरोपितों के घर से जब्त किये गये हैं. पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और अन्य साथियों के नाम भी बताये हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel