[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त होगी सिपाही भर्ती परीक्षा : डीएम

शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त होगी सिपाही भर्ती परीक्षा : डीएम

0
शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त होगी सिपाही भर्ती परीक्षा : डीएम

16 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए ब्रीफिंग करके दी गयी विशेष जानकारी

23 स्थान पर बनाया गया है परीक्षा केंद्र, छह चरणों में अलग-अलग डेट में होनी है परीक्षासभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय में बनाये गये हैं, 46 मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी रहेंगे तैनात फोटो

कैप्शन- बैठक करते डीएम व अन्य अधिकारी. – बैठक में शामिल अधिकारी.प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में तैयारी को पूरा कर लिया गया है. बिहार पुलिस में 19,838 पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और तीन अगस्त 2025 को जिले में एकल पाली में दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक आयोजित की जायेगी. 16 जुलाई को होने वाली पहले चरण की परीक्षा को कदाचारमुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराने और विधि-व्यवस्था संधारण के वास्ते डीएम रवि प्रकाश एवं एसपी अभिनव धीमान द्वारा सोमवार को डीआरडीए सभागार में केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी गयी. डीएम ने उपस्थित सीएस को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) के पश्चात ही प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय प्रातः 09:30 बजे निर्धारित किया गया है. एडमिट कार्ड के अतिरिक्त कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ अवांछित कागज, पेन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर नहीं आयेंगे. उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र पर कदाचारमुक्त परीक्षा हो, यह सुनिश्चित करें.

वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरे की रहेगी व्यवस्था

डीएम ने बताया कि जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर सशस्त्र लाठी बल के साथ 46 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 23 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावा जोनल दंडाधिकारी-सह-गश्ती दल एवं उड़नदस्ता दल में भी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सुबह 10:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक केंद्र पर वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था रहे और बिजली की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्रों की बाउंड्री फांदकर प्रवेश करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करें. परीक्षा के लिए केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.

कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय

परीक्षा की निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना समाहरणालय में की गयी है. जिसका दूरभाष नंबर 06324-212261 है. नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्टैटिक एवं जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. परीक्षा के लिए वरीय अधिकारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है.

एसपी ने कहा-गेट पर हो सही से जांच

एसपी ने बताया कि फ्रिस्किंग के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. महिला अभ्यर्थियों की तलाशी अलग घेरायुक्त स्थल पर ली जाएगी. परीक्षार्थियों के पास किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, ब्लूटूथ, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाईल फोन, कैलकुलेटर, ईरेज़र, ब्लेड, पेजर, डिजिटल डायरी, पीडीए इत्यादि नहीं होनी चाहिए. बिना फोटोयुक्त पहचान पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा. कदाचार में लिप्त पाए जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी.

कदाचार रोकने के लिए रहेगी कड़ी व्यवस्था

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, पुलिस बल एवं वाहन की व्यवस्था की गयी है. यातायात डीएसपी को निर्देश दिया गया है कि संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करें. परीक्षा अवधि के दौरान नवादा और रजौली एसडीओ को पेट्रोलिंग के लिए निर्देश दिया गया है. इसके अलावे परीक्षा के दौरान केंद्र के 500 मीटर के दायरे में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है.

सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेंगे होटल, लॉज व फोटो स्टेट की दुकान

परीक्षा तिथि को होटल, रेस्ट हाउस, लॉज, फोटो स्टेट दुकान, साइबर कैफे, इंटरनेट कैफे आदि सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक बंद करवाने को कहा गया है. परीक्षा संचालन के विधि-व्यवस्था प्रभारी एडीएम डॉ अनिल कुमार तिवारी एवं डीएसपी मुख्यालय मो. इमरान परवेज रहेंगे. ब्रीफिंग के दौरान जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी सभी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel