[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा बिजली की तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

बिजली की तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

0
बिजली की तार की चपेट में आने से किशोर की मौत
सांकेतिक तस्वीर

नारदीगंज के विक्कू गांव में हादसे के बाद मचा कोहराम प्रतिनिधि, नारदीगंज/नवादा नगर थाना क्षेत्र के विक्कू गांव स्थित गोंदरापर टोले में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना उस समय हुई जब युवक गांव की गली से होकर अपने घर जा रहा था. इसी दौरान अचानक टूटकर गिरा 440 वोल्ट का बिजली तार उसकी चपेट में आ गया. मृतक की पहचान गांव निवासी भोला यादव के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गयी है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बिजली तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था. परिजन आनन-फानन में कुंदन को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में बिजली के तार जर्जर स्थिति में हैं, जिससे हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों को बदलने तथा आपदा प्रबंधन कोष से उचित सहयोग राशि देने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel