[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा दो मंदिरों में तोड़फोड़ कर प्रतिमाओं को किया खंडित, लोगों में भारी आक्रोश

दो मंदिरों में तोड़फोड़ कर प्रतिमाओं को किया खंडित, लोगों में भारी आक्रोश

0
दो मंदिरों में तोड़फोड़ कर प्रतिमाओं को किया खंडित, लोगों में भारी आक्रोश

मोती बीघा. घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे डीएम, एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी

प्रशासन की बड़ी पहल, मंदिरों में प्रतिमाओं की करायी जायेगी पुनर्स्थापना

गया जी मंगायी गयी शिवलिंग, दो नंदी, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय व विश्वकर्मा जी प्रतिमा

फोटो – गया जी शहर स्थित विष्णुपद मुहल्ले में शिवलिंग और प्रतिमा की खरीदारी करते समाजसेवी. – घटना के बाद मंदिर के पास पहुंचे स्थानीय लोग.

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयजिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित गोनावां मोती बीघा गांव में दो मंदिरों में तोड़फोड़ कर असामाजिक तत्वों ने धार्मिक भावना को गहरी ठेस पहुंचायी है. शनिवार की देर रात हुई इस शर्मनाक घटना में शिवलिंग समेत कई देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित कर मंदिर परिसर में फेंक दिया गया. घटना के बाद इलाके में रोष व्याप्त है. वहीं प्रशासन और समाजसेवी संगठन त्वरित कार्रवाई में जुट गये हैं. डीएम रवि प्रकाश, एसपी अभिनव धीमान के साथ जिला व पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. स्थानीय लोगों के गुस्से को शांत कराते हुए प्रशासन तत्काल नयी प्रतिमा स्थापना को लेकर प्रयास तेज कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित नेताजी सुभाषचंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मंदिर के पुरोहित नारायण पांडे और ट्रस्ट सचिव रामविलास कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. सभी ने एक स्वर में इस कृत्य की कड़ी निंदा की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को विष्णुपद मंदिर गया जी भेजा, जहां स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से नयी प्रतिमाएं गया जी स्थित विष्णु पद से मंगवायी गयीं. इनमें एक बड़ा और एक छोटा शिवलिंग, दो नंदी, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और विश्वकर्मा जी की प्रतिमाएं शामिल हैं. इनकी विधिवत पुनर्स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है. घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी अभिनव धीमान ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की.

लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ करने की मांग की है. जिसके आलोक में एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने दोषियों की पहचान कर जल्द सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इस बीच समाजसेवियों ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आस्था पर हमला करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा, लेकिन जवाब संयम और न्याय के रास्ते से ही दिया जायेगा.

मंदिर परिसर में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध

रविवार की सुबह मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक विज्ञप्ति जारी की गयी. इसमें जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि सूचना उपरांत घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध करते हुए पालियों में बांट कर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी और पर्याप्त बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही एहतियात के रूप में मंदिर परिसर में प्रकाश की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरा भी लगाने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही घटनाकारित करने वाले बदमाशों की पहचान को लेकर इलाके की सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है. घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. साथ ही असामाजिक तत्वों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel