[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा तिथि भोज का छात्रों के साथ शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने उठाया आनंद

तिथि भोज का छात्रों के साथ शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने उठाया आनंद

0
तिथि भोज का छात्रों के साथ शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने उठाया आनंद

मेसकौर. सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय तेतरिया में तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तिथि भोजन का आयोजन विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ था. प्रधानाध्यापक विजय कुमार व वरिय शिक्षक सत्येंद्र कुमार, तौकीर आलम, पुष्पा कुमारी, श्रीकांत कुमार ने अपने हाथों से परोस कर स्कूली बच्चों छात्रों को खाना खिलाया. इस दौरान उन्होंने छात्रों को विशेष पौष्टिक और स्वस्थ भोजन की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही खाना खाने से पहले हाथों की साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी जानकारी भी दी. इस मौके पर उन्होंने बताया कि स्वस्थ और मजबूत शरीर के निर्माण को लेकर हर व्यक्ति को पौष्टिक और ताजा भोजन बेहद जरूरी है. इसलिए, सभी लोगों को पौष्टिक भोजन के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए. जंक फूड और बासी खाना से हर आयु वर्ग के लोगों को दूर रहना चाहिए. तभी स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव है. मेसकौर एमडीएम साधन सेवी मोहम्मद ताज उदिन ने बताया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री पोषण योजना निदेशक के आदेशानुसार तिथि भोज का आयोजन किया जा रहा है. इससे विद्यालय के प्रति समुदाय की सहभागिता बढ़ती है. साथ ही इस तरह के आयोजन से विद्यालय में उत्साह का माहौल बढ़ता है. और बच्चों को विद्यालय में नियमितता पर बल मिलता है. तिथि भोजन के आयोजन के अवसर पर बच्चों के साथ स्थानीय मुखिया, वरिय शिक्षक शैलेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार ने बच्चों के साथ भोजन किया. पदाधिकारियों ने कहा भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel