[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा स्कूल से गायब तीसरी कक्षा के छात्र की हत्या, आहर में मिला शव

स्कूल से गायब तीसरी कक्षा के छात्र की हत्या, आहर में मिला शव

0
स्कूल से गायब तीसरी कक्षा के छात्र की हत्या, आहर में मिला शव

घटनाक्रम. बच्चे पर लगा था शिक्षिका के 670 रुपये चोरी करने का आरोप

शनिवार की घटना, शिक्षिका और मां ने नौ साल के बच्चे की थी पिटाई

दो दिन के बाद स्कूल से दूर आहर के पानी में पाया गया शव

आक्रोशित परिजनों व आमलोगों ने सड़क पर शव रख यातायात किया बाधित

फोटो

कैप्शन- रोते-बिलखते परिजन.

– जाम पर अड़े लोगों को समझाती पुलिस

– मृतक छात्र क्रिश कुमार

प्रतिनिधि, हिसुआ

हिसुआ शहर में डीहपर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र क्रिश कुमार की हत्या कर दी गयी. नौ साल का छात्र हिसुआ डीह निवासी रामखेलावन चौधरी का बेटा था. सोमवार को शव मिलने के बाद परिजन और लोगों ने महादेव मोड़ पर शव को रखकर रोड का जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने विद्यालय की शिक्षिकाओं पर खूब आक्रोश जताया. बच्चे के शरीर पर कई जगह घाव के गहरे निशान थे, जिसे लोग चाकू से बार करने की बात कह रहे थे. सोमवार को दोपहर बाद क्रिश का शव स्कूल से दूर डांगर आहर के पानी में पाया गया. घटना से लोग हतप्रभ हैं.

जानकारी के मुताबिक, विगत शनिवार को टिफिन के समय से क्रिश स्कूल से गायब हुआ था. क्रिश पर विद्यालय की शिक्षिका माधुरी देवी के 670 रुपये चोरी करने का आरोप लगा था. प्रधानाध्यापिका सहित शिक्षिकाएं बच्चे को समझाने-बुझाने की बात बताती हैं. अभिभावक को विद्यालय बुलवाने पर बच्चे की मां विद्यालय आयी थी और बच्चे के साथ मारपीट भी की थी. बताया गया कि मां ने स्कूल से घर लौटने पर पिता से और पिटाई करने की धमकी दी थी. मां बच्चे को घर ले जाना चाहती थी, लेकिन शिक्षिकाओं ने उसे छुट्टी के बाद घर जाने की बात कही थी. इसके बाद स्कूल से ही बच्चा गायब हो गया. रविवार को विद्यालय बंद था. परिजन बच्चे की खोजबीन करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला. सोमवार को जब विद्यालय खुला, तो परिजन और आस-पास के लोग विद्यालय पहुंचने लगे और शिक्षिकाओं पर आक्रोश जताने लगे. कई घंटे तक लोगों का आक्रोश सामने रहा. जब मामला बेकाबू होने लगा, तो शिक्षिकाओं ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षिका रागिनी कुमारी और प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी को थाना ले आयी. अभिभावकों को भी थाना लाया गया. इस बीच, शव को पाये जाने की सूचना मिली.

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित कई एसआइ और पुलिस बल स्थल पर पहुंचे और जाम को हटाने की काफी मशक्कत की, लेकिन लोग नहीं माने. तीन घंटे से अधिक समय तक महादेव मोड़ जाम रहा. थानाध्यक्ष ने मुआवजा देने, मामले की फॉरेंसिंक जांच-पड़ताल करने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया, लेकिन लोग नहीं माने. पूर्व विधायक नीतू कुमारी और समाजसेवी शेखर उर्फ पप्पू सिंह पहुंचे और लोगों को काफी समझाया-बुझाया, तब वे जाम हटाने पर राजी हुए. घटना से क्षेत्र में आक्रोश का आलम है. लोग शिक्षिकाओं पर काफी आक्रोश जता रहे हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और सघन जांच-पड़ताल के बाद सही तथ्य सामने आ पायेंगे.

12 नवंबर को महिला की हत्या की गुत्थी अभी अनसुलझी

12 नवंबर को हिसुआ के कंचनबाग में मनरेगा पीटीए उमाकांत सुमन की पत्नी पूर्व महिला पंचायत समिति सदस्य सुनीता कुमारी की हत्या के मामले की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि दूसरी हत्या का मामला सामने आ गया. दिनदहाड़े सुनीता कुमारी की घर में घुसकर अपराधियों ने उस समय हत्या कर दी थी, जब वह घर में अकेली थी और किचन में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी. अपराधियों ने पीछे से पीढ़े से सिर पर वार किया. गहने-जेवर लूटने का भी आरोप लगा था. पुलिस उक्त मामले में काफी मशक्कत कर रही है, लेकिन ठोस सुराग़ नहीं मिला है. अब बच्चे की हत्या ने लोगों को और आश्चर्य में डाल दिया है. तरह-तरह की बातें कही जा रही है. बच्चा दो दिनों तक कहां गायब रहा. हत्या किसने और कैसे की. शव को उक्त स्थल पर कैसे फेंका गया. बहुत सारी बातें शक के दायरे में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel