[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा अंसारनगर अंडरपास के पास लगे स्पीड ब्रेकर, हादसों पर लगेगी लगाम

अंसारनगर अंडरपास के पास लगे स्पीड ब्रेकर, हादसों पर लगेगी लगाम

0
अंसारनगर अंडरपास के पास लगे स्पीड ब्रेकर, हादसों पर लगेगी लगाम

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआइ ने उठाया कदम

अंसारनगर के पास वाहनों की रफ्तार होगी कम, ”प्रभात खबर” ने प्रमुखता से उठायी थी आवाज

कैप्शन- स्पीड ब्रेकर लगाते विभाग के कर्मचारी.

– दुर्घटना का वायरल फोटो.

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

एनएच-20 पर अंसारनगर स्थित अंडरपास के पास पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं. मंगलवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) के सहयोग से इस संवेदनशील मोड़ पर रबर स्पीड ब्रेकर लगाये गये, ताकि वाहनों की गति को नियंत्रित किया जा सके. जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों और विशेषकर पिछले दो दिनों में इस स्थल पर कई वाहनों की आपस में भिड़ंत हुई थी. इन दुर्घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिससे लोगों में दहशत थी. ”प्रभात खबर” ने भी इस समस्या को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था. किसी बड़ी अनहोनी से पहले ही ट्रैफिक पुलिस ने यह एहतियाती कदम उठाया है.

सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया कदम

ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अंडरपास के पास स्पीड ब्रेकर लगाना अनिवार्य हो गया था. एनएचएआई के सहयोग से अब वाहनों की रफ्तार स्वत: कम हो जाएगी, जिससे सीधे आने वाले वाहनों के साथ होने वाली टक्करों को रोका जा सकेगा. उन्होंने वाहन चालकों से भी अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपनी गति पर नियंत्रण रखें ताकि दूसरों की जान जोखिम में न पड़े. गौरतलब है कि नवादा शहर के अंसारनगर, भदौनी और हड्डी गोदाम के पास स्थानीय लोगों और छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए ही अंडरपास बनाए गए हैं. इतनी सुविधा के बावजूद तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे हो रहे थे. रबर स्पीड ब्रेकर लग जाने से अब स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel