[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा सिरदला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 700 लीटर शराब जब्त

सिरदला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 700 लीटर शराब जब्त

0
सिरदला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 700 लीटर शराब जब्त

फोटो कैप्शन- जब्त किया गया शराब व अन्य सामान प्रतिनिधि, सिरदला सिरदला थाना क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने के उद्देश्य से पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के निर्देश पर एएसआइ गुड्डू कुमार साह के नेतृत्व में अभियान में करीब 700 लीटर शराब बरामद की गयी. इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और दो बाइकें जब्त की गयीं.पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के बिलारपुर गांव में बड़े पैमाने पर शराब का भंडारण कर होली के मौके पर तस्करी की तैयारी की जा रही है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई में पैरू राजवंशी के घर से 280 लीटर और रामचंद्र राजवंशी के घर से 140 लीटर शराब बरामद की गयी. इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से 80 लीटर और 200 लीटर शराब भी जब्त की गयी. पुलिस की सतर्कता से तस्करों की तीसरी खेप भी पकड़ी गयी, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel