[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा विज्ञान संकाय में मॉडर्न इंगलिश स्कूल की श्रुति आर्या 94.5% अंकों के साथ बनी जिला टॉपर

विज्ञान संकाय में मॉडर्न इंगलिश स्कूल की श्रुति आर्या 94.5% अंकों के साथ बनी जिला टॉपर

0
विज्ञान संकाय में मॉडर्न इंगलिश स्कूल की श्रुति आर्या 94.5% अंकों के साथ बनी जिला टॉपर

सीबीएसइ की 12वीं में मॉडर्न इंगलिश स्कूल के छात्रों ने लहराया फरचम विद्यालय के 100 फीसदी छात्र-छात्राएं हुए उत्तीर्णप्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

सीबीएसइ की ओर से बुधवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया. इसमें विज्ञान संकाय में मॉडर्न इंगलिश स्कूल की श्रुति आर्या ने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनीं. परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे. हर वर्ष की भांति इस बार भी परीक्षा में भी दक्षिण बिहार एवं झारखंड के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक मॉडर्न इंगलिश स्कूल, कुंती नगर के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परिणाम दिया. निदेशक डॉ अनुज सिंह ने बताया कि मॉडर्न पिछले एक दशक से बेहतर रिजल्ट देकर अपने आप में एक नया कृतिमान स्थापित कर रहा है. विज्ञान संकाय में श्रुति आर्या 94%, आनंदकंद मोहन 88%, कुमार सानू 88%, सोहानी कुमारी 87%, सुरुचि पटेल 86%, अहित राज 84%, आराध्या पांडेय 83% सहित कई छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त किये. वाणिज्य संकाय में रीशिका राज 89%, सलोनी कुमारी 87% व सुप्रिया आनंद ने 80% प्रतिशत अंक प्राप्त किया. नवादा का एकमात्र सीबीएसइ से संबद्धता प्राप्त विद्यालय जहां कि 12वीं के विज्ञान व वाणिज्य संकायों की नियमित कक्षा का संचालन कुशल शिक्षकों के निर्देशन में किया जाता है, जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है.

अनुशासन, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : डॉ अनुज

मौके पर मौजूद मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ अनुज सिंह ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने सफल अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कहीं ना कहीं विद्यालय परिवार के लिए आज गर्व की बात है. इन होनहार विद्यार्थियों ने उच्चतम अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. यह कामयाबी विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत एवं विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का परिणाम है. विद्यालय के प्राचार्य गोपाल चरण दास ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्राें की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले छात्र मिठाई लेकर स्कूल अपने शिक्षक के पास पहुंचे. उन्होंने शिक्षकों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया.

यह परिणाम हमारे विद्यार्थियों के परिश्रम का फल

भौतिक एवं रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र में नयी शिक्षा नीति के तहत काफी बदलाव देखने को मिला था. उन प्रश्नों को समझने में काफी परेशानी हुई थी और छात्रों ने अपनी परेशानी परीक्षा के दौरान बतायी भी थी, परंतु मॉडर्न के होनहार विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम के बल पर सभी प्रश्नों का सम्यक जवाब देते हुए आज उच्चतम अंक प्राप्त किये हैं. 12वीं के वरिष्ठ शिक्षक डॉ धर्मवीर कुमार सिन्हा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम हमारे विद्यार्थियों के परिश्रम का फल है. मौके पर प्राचार्य गोपाल चरण दास,डॉ धर्मवीर सिन्हा,पवन कुमार सिन्हा , गौतम कुमार, राकेश कुमार ठाकुर ,वीरेंद्र कुमार प्रियदर्शी, मुर्तुजा आलम, मोहम्मद वकील, देवनाथ जाना, दीपक प्रुष्टि सहित सभी विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे. सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया. विद्यालय की सफल छात्र- छात्राएं सौभ्या, सुरुचि, ममता , सपना,रुचिका ,करिश्मा, सानू, चाहत,ट्विंकल आदि ने परीक्षा परिणाम आते ही विद्यालय पहुंचकर खुशी का इजहार किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel