[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शिव प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शिव प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

0
भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शिव प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

धनार्जय नदी से जल भरकर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी.

एक मई तक चलेगा पांच दिवसीय महायज्ञ, भक्तिमय गीतों से गूंजा पूरा इलाका

कैप्शन-कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु.प्रतिनिधि, नरहट

प्रखंड के चांदनी चौक, कोयरी टोला स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में पांच दिवसीय श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर गाजे-बाजे और ”हर-हर महादेव” के जयकारों के बीच भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. यात्रा में सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. श्रद्धालु पैदल चलकर पास स्थित धनार्जय नदी पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई. पवित्र जल भरकर कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां जल को यज्ञवेदी पर स्थापित किया गया. यह धार्मिक अनुष्ठान जगतगुरु स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज (श्री वैष्णव सिद्ध पीठ) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है.

एक मई तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम

आयोजन समिति के अशोक, अंकुश और धर्मवीर कुमार ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. 27 अप्रैल से शुरू हुआ यह अनुष्ठान 1 मई 2026 तक चलेगा. इस दौरान प्रतिदिन कथावाचक विश्वनाथ शास्त्री द्वारा प्रवचन दिया जायेगा. इस महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में संजय कुशवाहा, रौशन कुमार वर्मा, पवन कुमार, अमित कुमार और चंदन कुमार सिन्हा अपनी धर्मपत्नियों के साथ शामिल हैं. शोभायात्रा में पूर्व विधायक नीतू देवी, क्षत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा, सचिव जितेंद्र प्रताप, राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे. आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सत्संग और प्रवचन का लाभ उठाने की अपील की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel