[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा सात साइबर अपराधी गिरफ्तार

सात साइबर अपराधी गिरफ्तार

0
सात साइबर अपराधी गिरफ्तार

कंपनियों से सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी पैगारी गांव में एक घर से साइबर ठगी का करते थे धंधा नौ एंड्राइड मोबाइल तथा चार कस्टमर डेटा शीट बरामद प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. इस्लामिक फाइनेंस कंपनी समेत अन्य कंपनियों से सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करते सात साइबर अपराधियों को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा है. इन अपराधियों में से पांच पैंगरी गांव के तथा एक बगल के गांव गोडापर का है, जबकि एक शेखपुरा जिले केे नावाडीह का बताया जाता है. इस साइबर अपराधियों के पास विभिन्न कंपनियों के नौ एंड्राइड मोबाइल तथा चार कस्टमर डेटा शीट बरामद की गयी है. शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय निशु मलिक ने बताया कि वारिसलीगंज थाना की पुलिस को पैगरी गांव में एक घर से साइबर अपराध होने की सूचना मिली थी. एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक एसआइटी गठित कर घर की घेराबंदी की गयी, तो साइबर अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से करीब सात अपराधियों को धर दबोचा गया. उनकी तलाशी में नौ एंड्राइड मोबाइल तथा चार पेज कस्टमर डेटा शीट जब्त की गयी है. पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ने बताया कि सभी गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, जिनमें से पांच वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के पैंगरी गांव निवासी मदन प्रसाद के बेटे गिरीश कुमार, स्व प्रगाश प्रसाद के बेटे राजेश कुमार, शिव कुमार प्रसाद के बेटे अनीश कुमार, शिव कुमार के बेटे मनीष कुमार उर्फ मन्नू तथा सुरेंद्र प्रसाद के बेटे मनीष कुमार हैं. छठा अपराधी शेखपुरा जिले के बरबिगहा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी बालेश्वर प्रसाद का बेटा विमलेश कुमार है. इन अपराधियों की निशानदेही गोंडापर गांव से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान गोड़ापर गांव निवासी रामस्वरूप मिस्त्री के बेटे विक्रम कुमार के रूप में हुई है. साइबर फ्रॉड ने स्वीकारी संलिप्तता इन साइबर अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि इस्लामिक फाइनेंस, बजाज फाइनेंस तथा अन्य कंपनियों से सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों से मोबाइल के माध्यम से विश्वास में लेकर साइबर ठगी किया करते थे. फिलहाल, पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध वारिसलीगंज थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की है. पहले छह अपराधियों पर थाना कांड संख्या 494/25 तथा 495/25 दर्ज की गयी है. दर्ज कांड के अनुसार सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel