[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा वंदे भारत एक्सप्रेस से टकरायी स्कूटी, बाल-बाल बची चालक की जान

वंदे भारत एक्सप्रेस से टकरायी स्कूटी, बाल-बाल बची चालक की जान

0
वंदे भारत एक्सप्रेस से टकरायी स्कूटी, बाल-बाल बची चालक की जान

बंद रेलवे फाटक पार करने की कोशिश में हुआ हादसा, स्कूटी चालक फरार

आरपीएफ ने अज्ञात चालक पर दर्ज की एफआइआर, क्षतिग्रस्त स्कूटी जब्तकैप्शन- ट्रेन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त स्कूटी.

प्रतिनिधि, नवादा नगर

नवादा-तिलैया रेलखंड पर शनिवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया. वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22500 डाउन) से एक स्कूटी टकरा गयी. हादसा एलसी गेट संख्या 34/ए पर सुबह करीब 10:30 बजे हुआ. गनीमत रही कि इस घटना में ट्रेन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और स्कूटी चालक समय रहते कूदकर भाग निकला. आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहां नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी (बीआर27एन 3861) क्षतिग्रस्त हालत में मिली. गेटमैन राजकुमार यादव के अनुसार, ट्रेन आने की सूचना पर फाटक बंद कर दिया गया था. इसके बावजूद स्कूटी चालक ने लापरवाही दिखाते हुए बंद गेट को पार करने की कोशिश की, तभी तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन वहां से गुजरी और स्कूटी उसकी चपेट में आ गयी.

रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरपीएफ ने बताया कि इस घटना में रेलवे संपत्ति को कोई क्षति नहीं हुई है. हालांकि, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर गेटमैन के लिखित बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर रेलवे फाटकों पर बरती जाने वाली लापरवाही और उससे होने वाले खतरों को उजागर कर दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel