[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा Nawada News: पुरैनी विद्यालय में सखी वार्ता का आयोजन,घरेलू हिंसा और बाल विवाह के खिलाफ महिलाओं को किया गया जागरूक

Nawada News: पुरैनी विद्यालय में सखी वार्ता का आयोजन,घरेलू हिंसा और बाल विवाह के खिलाफ महिलाओं को किया गया जागरूक

0
Nawada News: पुरैनी विद्यालय में सखी वार्ता का आयोजन,घरेलू हिंसा और बाल विवाह के खिलाफ महिलाओं को किया गया जागरूक

Nawada News,जावेद नजफ: नवादा जिले के गोविंदपुर में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान को लेकर गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इसी कड़ी में सखी वार्ता मासिक कार्य योजना के तहत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरैनी में बुधवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति के अध्यक्षता में प्रधानाध्यापक अजीत कुमार के नेतृत्व में जीविका ग्राम संगठन के सहयोग से सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

महिला सुरक्षा और जागरूकता पर मंथन

कार्यक्रम का उद्देश्य जेंडर आधारित हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना था. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, जीविका दीदियों, छात्राओं एवं ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया.

सखी वार्ता के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया गया. उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि समाज में महिलाओं के प्रति होने वाले भेदभाव, हिंसा एवं उत्पीड़न को रोकने के लिए सभी को जागरूक एवं सजग रहने की आवश्यकता है. साथ ही बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उन्हें आत्मविश्वासी बनाने पर बल दिया गया.

समाज के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी

कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, साइबर अपराध एवं महिला हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई. वक्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं प्रशासन एवं हेल्पलाइन की सहायता लेकर न्याय प्राप्त कर सकती हैं. प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों को समान अधिकार दिलाना एवं उन्हें शिक्षित एवं सशक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है.

जागरूकता का संकल्प

सखी वार्ता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने महिला सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया.

Previous article सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल भी! 12वीं के बाद चुनें ये मॉडर्न करियर ऑप्शन
Next article पत्थर उद्योग को फिर शुरू करने की तैयारी तेज
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel