[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा गोविंदपुर में बच्चा चोरी की अफवाह झूठी, पुलिस ने किया स्पष्ट

गोविंदपुर में बच्चा चोरी की अफवाह झूठी, पुलिस ने किया स्पष्ट

0
गोविंदपुर में बच्चा चोरी की अफवाह झूठी, पुलिस ने किया स्पष्ट

फोटो कैप्शन: ग्रामीणों की भीड़ प्रतिनिधि, गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर गांव में बच्चा चोरी की सूचना से सोमवार को अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों के बीच फैली अफवाह के कारण कुछ महिलाओं और पुरुषों को संदेह के आधार पर पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया. सभी को तुरंत गोविंदपुर थाना लाया गया, जहां मामले की गहन जांच की गयी. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने पूरे प्रकरण की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गये लोग किसी भी प्रकार के बच्चा चोर गिरोह से संबंधित नहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि ये लोग फेरी-फकीरी करके जीवनयापन करने वाले हैं. कभी कपड़ा बेचते हैं, तो कभी घी आदि का छोटा-मोटा व्यापार करते हैं. पुलिस के अनुसार पकड़े गये छह लोगों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे. पूछताछ और सत्यापन के दौरान उनके पहचान पत्र और स्थानीय जानकारी की जांच की गयी. जांच में पता चला कि ये सभी लोग पिछले लगभग 25 वर्षों से गया जिले के निवासी गणेश पासवान के मकान में रहकर फेरी कर रहे हैं. स्थानीय स्तर पर भी इसकी पुष्टि हुई. इस मामले की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को थाने बुलाया और सभी को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel