[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा कट्टे के साथ दो बाल अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

कट्टे के साथ दो बाल अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

0
कट्टे के साथ दो बाल अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

पकरीबरावां.

सोमवार की दिन रात्रि को पकरीबरावां पुलिस ने थाना क्षेत्र के कचना गांव से दो बाल अपराधी को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि रविवार की रात को अज्ञात अपराधियों ने कचना मोड़ पर रहे आनंद जी एनर्जी स्टेशन पैट्रोल पंप के कर्मी से हथियार के बल पर तीन हजार रुपये लूट लिये थे. वहीं, जबरन 20 हजार और डिमांड किया था. जिसे लेकर पेट्रोल पंप संचालक ने पकरीबरावां थाना में थाना कांड संख्या 223/24 दर्ज कराया. पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर कांड का खुलासा कर दिया. उन्होंने बताया की कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से स्थानीय लोग व चौकीदार के माध्यम से पहचान करायी. इसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक कट्टा भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों में कांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है. दोनों बाल अपराधी को सबंधित मामले में न्यायालय की देख रेख में निरुद्ध किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि कांड के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel