[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा शराब की चार भट्ठियां ध्वस्त, दो सौ लीटर जावा महुआ नष्ट

शराब की चार भट्ठियां ध्वस्त, दो सौ लीटर जावा महुआ नष्ट

0
शराब की चार भट्ठियां ध्वस्त, दो सौ लीटर जावा महुआ नष्ट

नावाडीह जंगल में पुलिस की छापेमारी प्रतिनिधि, रोह. रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह जंगल में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने चार अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. मौके पर मौजूद करीब दो सौ लीटर जावा महुआ घोल को बहाकर नष्ट कर दिया. जानकारी के अनुसार, रूपौ थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नावाडीह जंगल में अवैध तरीके से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल में पहुंचकर सघन छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान पुलिस को चार स्थानों पर अवैध शराब निर्माण की भट्ठियां संचालित होती मिलीं, जिन्हें तत्काल ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद धंधेबाज छापेमारी की भनक मिलते ही जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद जावा महुआ घोल को नष्ट करते हुए अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. रूपौ थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel