[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर लोगों ने नये साल का किया स्वागत

मंदिरों में पूजा-अर्चना कर लोगों ने नये साल का किया स्वागत

0
मंदिरों में पूजा-अर्चना कर लोगों ने नये साल का किया स्वागत
सांकेतिक तस्वीर

बाबा तटेश्वरनाथ व अन्य मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

प्रतिनिधि, वारिसलीगंज

प्रखंडवासियों ने नववर्ष का स्वागत 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही पूरे उत्साह के साथ शुरू कर दिया. युवा वर्ग ने आतिशबाजी कर नये साल का अभिनंदन किया. वहीं गुरुवार की सुबह लोगों ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर भगवान की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि के साथ आने वाले दिनों के बेहतर होने की कामना की. नववर्ष के पहले दिन प्रखंड क्षेत्र के ठेरा गांव स्थित प्रसिद्ध तटेश्वरनाथ शिवालय में हर-हर महादेव की गूंज दिनभर सुनायी देती रही. भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. कहीं पार्टी तो कहीं पिकनिक का आयोजन किया गया. वहीं कहीं केक काटे गये तो कहीं डीजे की धुन पर नाच-गाने की धूम रही. जैसे ही रात के 12 बजे लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. एक-दूसरे को हैप्पी न्यू इयर कहकर नये साल की शुभकामनाएं दी. इसके बाद एक-दूसरे को मोबाइल मैसेज भेजने की होड़ मच गयी. व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देर शाम तक शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा.

नशाबंदी का दिखा असर

सूबे में लागू शराबबंदी का असर इस बार भी नववर्ष के उत्सव के दौरान साफ नजर आया. पूर्व के वर्षों में साल के अंतिम दिन और नववर्ष के आगमन पर शराबियों द्वारा जगह-जगह हंगामा और उत्पात मचाया जाता था, लेकिन इस बार नजारा बिल्कुल शांत रहा. शराबबंदी के कारण कहीं भी शराबी या हुड़दंगियों का आतंक देखने को नहीं मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel