[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

0
होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

होली व रमजान को लेकर मेसकौर थाना परिसर में हुई शांति समिति का बैठक फोटो कैप्शन- बैठक में शामिल शांति समिति के सदस्य. प्रतिनिधि, मेसकौर मेसकौर थाना परिसर में गुरुवार को होली व रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सीओ अभिनव राज व थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने संयुक्त रूप से की .बैठक में रहोली और रमजान को शांति व सौहार्द के साथ मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. सीओ अभिनव राज ने कहा कि हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. त्योहार के दौरान पुलिस गहन गश्ती कर चौकसी बरतेगी. उन्होंने होली को हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए कहा कि इसे राजनीति और द्वेष से दूर रहकर मनाया जाना चाहिए. विशेष रूप से होलिका दहन के दिन शराब सेवन से उत्पन्न विवादों पर उन्होंने चिंता व्यक्त की .थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने समाज के लोगों से अपील की कि वे ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखें जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून को हाथ में न लें . किसी भी संदिग्ध गतिविधि या उपद्रव की सूचना तुरंत संबंधित थाना को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके .बैठक में पूर्व प्रमुख प्रेमन यादव, चन्द्रदत्त यादव, उपेंद्र चौहान, ओमप्रकाश यादव, खुर्शीद आलम, पूर्व मुखिया बसंत यादव, कौशल कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे .

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel