[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा सेमीफाइनल में पकरीबरावां ने शेखोपुर को हराया

सेमीफाइनल में पकरीबरावां ने शेखोपुर को हराया

0
सेमीफाइनल में पकरीबरावां ने शेखोपुर को हराया

23 फरवरी को होगा फाइनल मुकाबला फोटो कैप्शन – मैन ऑफ द मैच को सम्मानित करते अतिथि. प्रतिनिधि, पकरीबरावां प्रखंड की उकौड़ा ग्राम पंचायत के राईस गांव स्थित खेल मैदान पर खेले जा रहे स्व. जुल्फकार अली भुट्टो राइस प्रीमियर लीग 2026 जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को पकरीबरावां और शेखोपुर के बीच खेला गया. टॉस जीतकर शेखोपुर की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पकरीबरावां की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाये. जवाब में शेखोपुर की टीम 15 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. इस प्रकार पकरीबरावां ने 83 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.पकरीबरावां की ओर से निखिल कुमार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों पर 185 रन बनाये. अपनी पारी के दौरान उन्होंने कई छक्के और चौके जड़े. उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर खेलप्रेमियों ने जमकर तालियां बजाईं. शानदार पारी के लिए निखिल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.मुख्य अतिथि मो. जिशान आलम ने निखिल कुमार को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. बताया गया कि मुख्य अतिथि सऊदी अरब से विशेष रूप से इस टूर्नामेंट में शामिल होने अपने घर आये हैं. आयोजक बहादुर मलिक, शेरू मलिक, शादाब इमाम, इंजीनियर जाहिद मलिक व महताब मलिक ने बताया कि दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 23 फरवरी को फाइनल मैच खेला जायेगा.टूर्नामेंट के फाइनल में विजेता टीम को एक लाख रुपये व बड़ी ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये व बड़ी ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में पहुंच रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस बार अन्य वर्षों की तुलना में प्रतियोगिता अधिक रोमांचक हो रही है.मौके पर मो मिराज, मो कयाम उर्फ मुन्नू, मो. बदरुद्दीन, मो सुगेर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel