अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआरडीए सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
महिलाओं के सशक्तीकरण पर अधिकारियों ने दिया जोरउत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
महिलाओं को आजीविका से जोड़ने, महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और भेदभाव का विरोध करने की डीएम ने दिलायी शपथ फ़ोटो कैप्शन- सम्मान में प्रशस्ति पत्र लेती महिलाकर्मी़ प्रतिनिधि, नवादा नगरअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को नवादा के डीआरडीए सभागार में महिला एंव बाल विकास निगम, कला एवं संस्कृति विभाग, जीविका व लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रवि प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. महिला दिवस का मुख्य विषय ”गिव टू गेन” रखा गया है. इसके माध्यम से समाज में महिलाओं के सशक्तीकरण, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया. डीएम रवि प्रकाश ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना देश की सामाजिक और आर्थिक प्रगति संभव नहीं है. महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी विकास योजना और रोजगार व्यवस्था की सफलता महिलाओं की सहभागिता पर निर्भर करती है. सरकार से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और रोजगार के क्षेत्र में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं.