[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा में बेखौफ हुए चोर! बंद घर से लाखों के जेवरात चोरी, दो दिनों में दूसरी बड़ी वारदात

नवादा में बेखौफ हुए चोर! बंद घर से लाखों के जेवरात चोरी, दो दिनों में दूसरी बड़ी वारदात

0
नवादा में बेखौफ हुए चोर! बंद घर से लाखों के जेवरात चोरी, दो दिनों में दूसरी बड़ी वारदात
संकेतिक तस्वीर

नवादा से पप्पु कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट

Nawada Sirdala House Theft News: नवादा जिले के सिरदला में पुलिस महकमे के सुरक्षा दावों को धत्ता बताते हुए बेखौफ अपराधियों ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है. स्थानीय सिरदला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परनपुरा गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक सूने और बंद पड़े घर को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और सोने-चांदी के जेवरात की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. खास बात यह है कि इलाके में लगातार दो दिनों के भीतर चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात है, जिससे पूरे ग्रामीण परिवेश में भय, दहशत और स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश का माहौल बना दिया है.

Image 1500
सांकेतिक तस्वीर

ताले टूटे और बिखरा था सामान, पड़ोसियों ने वीडियो बनाकर कर भेजा

इस चोरी की घटना के बाद शुक्रवार सुबह जब पड़ोसियों की नजर घर पर पड़ी, तब मामले का खुलासा हुआ. पीड़ित मकान मालिक महेश कपूर के पुत्र चंदन कुमार ने फोन पर बताया कि उनका पूरा परिवार वर्तमान समय में झारखंड राज्य के रामगढ़ जिले के कुज्जू क्षेत्र में निवास करता है, जहां वे प्राइवेट नौकरी करते हैं. हाल ही में उनके पिता की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई थी, जिसके कारण वे बेहतर इलाज के लिए उन्हें अपने साथ झारखंड ले गए थे. इस वजह से उनका यह पुश्तैनी घर पिछले करीब एक महीने से पूरी तरह बंद था. चंदन कुमार के मुताबिक, गांव के ही रहने वाले गंगा राम दिन के समय उनके घर की देखरेख करते थे, लेकिन रात होने पर वे अपने निजी घर सोने चले जाते थे. इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य कपाट का ताला चटका दिया.

Image 1501
सांकेतिक तस्वीर

गोदरेज, अलमारी और संदूक के ताले टूटे मिले

शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने घर का कड़ा ताला टूटा हुआ देखा, तो दंग रह गए. ग्रामीणों ने तुरंत कमरों के भीतर का वीडियो बनाकर झारखंड में रह रहे परिवार को व्हाट्सएप पर भेजीं. वीडियो में घर के सभी कमरों की गोदरेज, अलमारी, लोहे के बक्से और पेटियों के ताले टूटे हुए मिले और सारा घरेलू सामान फर्श पर बिखरा पड़ा दिखाई दिया. पीड़ित चंदन कुमार ने बताया कि वे अभी झारखंड से अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए हैं, लेकिन वीडियो फुटेज के आधार पर घर का सारा कीमती गहना और कैश गायब है.

Image 1502
सांकेतिक तस्वीर

रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग, पुलिस मामले की जांच में जुटी

परनपुरा गांव और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही इन बैक-टू-बैक चोरी की घटनाओं से आम नागरिकों की रातों की नींद उड़ गई है.

स्थानीय ग्रामीणों ने नवादा एसपी से सिरदला थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती (नाइट पेट्रोलिंग) को बढ़ाने तथा जल्द से जल्द इस चोर गिरोह को गिरफ्तार करने की मांग की है.

इस संबंध में सिरदला थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस बल ने शुक्रवार को घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और स्थानीय इनपुट के आधार पर इस कांड का पर्दाफाश किया जाएगा.

Also Read: राजगीर में गुरुद्वारा भूमि विवाद पर गरमाई सियासत: अनुराधा देवी ने पेश किए हाईकोर्ट के दस्तावेज; लगाया प्रताड़ना का आरोप

Previous article लावालौंग में 72 बरसों से हिंदू परिवार मना रहा मोहर्रम, हर साल निकालता है जुलूस
Next article Internship programs : इंटर्नशिप के लिए करें आवेदन, वर्क फ्रॉम होम, पटना और कोलकाता में हैं मौके
Avatar Of Aditya Kumar Ravi
बिहार के रहने वाले आदित्य कुमार रवि को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। वे साहित्य, ग़ज़ल और कविता से गहरा लगाव रखते हैं। किताबों के साथ-साथ वे खेल के भी शौकीन हैं और क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं। फुर्सत के समय में उन्हें फ़िल्में देखना पसंद है। राजनीति को वे बहुत करीब से देखते और समझते हैं, इसलिए वे खुद को राजनीति का एक समर्पित छात्र मानते हैं। पत्रकारिता आदित्य का जुनून है और वे ज़मीन से जुड़ी खबरों को सामने लाने के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग करना पसंद करते हैं। उन्हें खास तौर पर गहराई से की जाने वाली खोजी खबरों और आंकड़ों पर आधारित डेटा स्टोरीज पर काम करना अच्छा लगता है। इसके अलावा, उन्हें न्यूज़ एंकरिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन का भी व्यावहारिक ज्ञान है। आदित्य के पास 'दैनिक भास्कर' के साथ काम करने का अनुभव है। फिलहाल, वे 'प्रभात खबर' में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं, जहाँ फील्ड से आने वाली खबरों को संवारने और उन्हें वेबसाइट पर पाठकों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी वे बखूबी निभाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel