नवादा से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
Nawada News : जिले में गर्मी कम होने के साथ ही साइबेरियन पक्षी का आना शुरू हो गया है. इन विदेशी मेहमान पक्षियों के आने से जिले के तालाब, झील और जलाशय फिर से गुलजार होने लगे हैं. यह पक्षी प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम की आहट आते ही जिले में इनका आगमन होना शुरू हो जाता है. वन विभाग और पक्षी प्रेमियों के अनुसार, ये प्रवासी पक्षी हर वर्ष हजारों किलोमीटर की यात्रा तय कर भोजन और अनुकूल मौसम की तलाश में भारत पहुंचते हैं.
साइबेरियन पक्षियों का आगमन पर्यावरण की सेहत का सकारात्मक संकेत
आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ने की संभावना है. विशेषज्ञों का कहना है कि प्रवासी पक्षियों का आगमन क्षेत्र के बेहतर पर्यावरण और जैव विविधता का सकारात्मक संकेत माना जाता है. आम लोगों से अपील की गई है कि इन पक्षियों को किसी भी प्रकार से परेशान न करें तथा उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा में सहयोग करें.
पेड़ों पर घोंसले बनाने लगे साइबेरियन पक्षी, आने वाले दिनों में बढ़ेगी संख्या
स्थानीय प्रदीप कुमार का कहना है कि यह पक्षी प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम शुरू होते ही पक्षियों का झुंड आना शुरू हो जाता है. वही तस्वीरों के माध्यम से देखा जा सकता है कि पेड़ की टहनियों पर पक्षी अपना घोंसला बनाना शुरू कर दिए हैं. जो पूरे बरसात और ठंड के मौसम तक जिले में निवास करेंगे. वर्तमान समय में सैकड़ो की संख्या में पक्षी पेड़ों पर निवास कर रहे हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी.
समाहरणालय परिसर के पेड़ों पर बसे विदेशी मेहमान
आपको बताते चले की दूधिया रंग से नहाया यह पक्षी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है. जिला समाहरणालय के पास स्थित बड़े-बड़े पेड़ों पर पक्षियों ने अपना घोंसला बनाना शुरू कर दिया है जिसे आते-जाते सभी लोग इसे देखने के लिए उत्सुक हुए नजर आए. वहीं लोगों का यह भी कहना है कि पक्षी देखने में इतना खूबसूरत लगता है कि उसे पर इसे नजर नहीं हटती है.
Also Read : मेसकौर के 96 आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिला अपना भवन, निर्माण प्रस्ताव की तैयारी
