[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा में खनन विभाग ने गिट्टी लदे 5 ओवरलोडेड ट्रक-हाइवा किया जब्त; लगाया 51.61 लाख का जुर्माना

नवादा में खनन विभाग ने गिट्टी लदे 5 ओवरलोडेड ट्रक-हाइवा किया जब्त; लगाया 51.61 लाख का जुर्माना

0
नवादा में खनन विभाग ने गिट्टी लदे 5 ओवरलोडेड ट्रक-हाइवा किया जब्त; लगाया 51.61 लाख का जुर्माना
जब्त गाड़ी व चालक

नवादा से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट

Nawada Rajauli Mining Department Overloading Fine News: नवादा जिला अंतर्गत रजौली थाना क्षेत्र और झारखंड सीमा से सटे इलाकों में अवैध खनन और परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. जिला खनन पदाधिकारी अमन प्रत्यय के निर्देश पर खनन विभाग की विशेष टीम ने रजौली के चितरकोली चेकपोस्ट के पास एक सघन जांच अभियान चलाया. इस कार्रवाई के दौरान गिट्टी लदे तीन अत्यधिक ओवरलोडेड ट्रकों और दो बड़े हाइवा वाहनों को घेराबंदी कर जब्त किया गया है. परिवहन नियमों के उल्लंघन को लेकर विभाग ने इन गाड़ियों पर कुल 51.61 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोंका है.

Image 1698 Edited
जब्त गाड़ी व चालक

शाम से लेकर आधी रात तक चला सर्च ऑपरेशन

खनन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनन निरीक्षक संतोष कुमार झा के नेतृत्व में सुरक्षा बलों के साथ रविवार की शाम 4:00 बजे से ही चेकपोस्ट पर नाकेबंदी कर दी गई थी. टीम हर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहन की बारीकी से जांच कर रही थी. इसी दौरान समय के अंतराल पर गिट्टी लदे ये पांचों वाहन आते दिखाई दिए, जिन्हें टीम ने तुरंत रोका:

  • हाइवा संख्या BR01GN7914: शाम ठीक 7:10 बजे टीम ने इसे पकड़ा.
  • हाइवा संख्या BR27GA9321: शाम 7:40 बजे इस वाहन को रोका गया.
  • ट्रक संख्या JH12E9188: रात 8:15 बजे इस ट्रक को घेरा गया.
  • ट्रक संख्या JH12D4730: रात 8:30 बजे इस गाड़ी की जांच की गई.
  • ट्रक संख्या JH12F2931: रात 9:45 (21:45) बजे आखिरी ट्रक को पकड़ा गया.
Image 1699
जब्त गाड़ी व चालक

धर्मकांटा पर वजन होते ही पकड़ी गई राजस्व चोरी

खनन निरीक्षक संतोष कुमार झा ने बताया कि रोके गए सभी पांचों वाहनों की जब मौके पर ही क्षमता और दस्तावेजों की जांच की गई, तो प्रथम दृष्टया ही ओवरलोडिंग दिखाई दिया. इसके बाद पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए सभी ट्रकों और हाइवा को नजदीकी धर्मकांटा पर ले जाया गया. वहां आधिकारिक वजन कराने पर तय मानकों से कई गुना अधिक गिट्टी लदे होने की पुष्टि हुई, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि सड़कों को पूरी तरह तबाह करने और राजस्व की सीधी चोरी का मामला है.

Image 1700
जब्त गाड़ी व चालक

खनन विभाग की दोटूक- अवैध गाड़ियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

इस बड़ी कार्रवाई के बाद खनन विभाग ने सभी पांचों गिट्टी लदे वाहनों को जब्त कर चितरकोली जांच चौकी (चेकपोस्ट) पर परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है और रजौली थाना पुलिस को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए लिखित सूचना दे दी गई है.

खनन अधिकारियों ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि रजौली और उसके आसपास के तमाम सीमावर्ती रास्तों पर ओवरलोडिंग, अवैध खनन या बिना वैध चालान के होने वाले किसी भी परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विभाग ने स्पष्ट किया कि राजस्व की बड़े पैमाने पर होने वाली चोरी को रोकने और सरकारी सड़कों को सुरक्षित रखने के लिए आने वाले दिनों में भी बिना किसी पूर्व सूचना के ऐसे औचक चेकिंग अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेंगे.

Also Read : गांव के बेटे ने 70वीं BPSC में रचा इतिहास, DSP बन बढ़ाया सीवान का मान, जानिए सफलता का राज

Previous article दरभंगा DMCH की पुरानी OPD बनी तालाब, मरीज बेहाल
Next article 30 जून से शुरू होगा वोटर लिस्ट सुधार अभियान, बीएलओ के साथ घर-घर जायेंगे वॉलंटियर्स
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel