[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा सेमरीगढ़ गांव में दो पक्षों के बीच बवाल, मारपीट और पथराव की प्राथमिकी दर्ज

सेमरीगढ़ गांव में दो पक्षों के बीच बवाल, मारपीट और पथराव की प्राथमिकी दर्ज

0
सेमरीगढ़ गांव में दो पक्षों के बीच बवाल, मारपीट और पथराव की प्राथमिकी दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर

Nawada News : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर पंचायत अंतर्गत सेमरीगढ़ गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की घटना सामने आई है. मामले में एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमरीगढ़ गांव निवासी मोहम्मद सोहेल अपने घर के कुछ युवकों पर मारपीट और पथराव करने का आरोप लगाते हुए वारिसलीगंज थाना पहुंचे. उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना उस समय हुई जब वे अपने भाई के साथ बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे.

नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और पथराव होने लगा. घटना में मोहम्मद सोहेल तथा उनके भाई को चोटें आईं. घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कई लोगों को नामजद करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन के आधार पर वारिसलीगंज थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है और जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है.

Also Read : 10 महीने में दूसरी बार एक ही ज्वेलर्स दुकान में चोरी, 1 किलो से अधिक चांदी और नकदी लेकर फरार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel