[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, प्रस्तावित कॉलेज के लिए भूमि जांच, प्रशासनिक टीम का निरीक्षण

नवादा में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, प्रस्तावित कॉलेज के लिए भूमि जांच, प्रशासनिक टीम का निरीक्षण

0
नवादा में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, प्रस्तावित कॉलेज के लिए भूमि जांच, प्रशासनिक टीम का निरीक्षण
निरीक्षण करते अधिकारी

सिरदला (नवादा) से पप्पु कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट
Nawada News : बांधी पंचायत के पिपरा-बिलबिला टांड़ क्षेत्र में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए भूमि उपलब्धता को लेकर शनिवार को अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के वरीय पदाधिकारी धीरज कुमार, डीपीओ पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमार मौजूद रहे. साथ ही अंचल अधिकारी भोला सिंह एवं अंचल निरीक्षक (सीआई) राजीव रंजन ने भी निरीक्षण में भाग लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पिपरा-बिलबिला टांड़ क्षेत्र की भूमि की भौतिक स्थिति, सीमांकन तथा पहुंच मार्ग का जायजा लिया.

पिपरा-बिलबिला टांड़ में कॉलेज के लिए भूमि विस्तार पर चर्चा

अधिकारियों को जानकारी दी गई कि डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए लगभग पांच एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में करीब तीन एकड़ जमीन ही उपलब्ध है. शेष भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई. अधिकारियों ने मौके पर उपलब्ध सरकारी भूमि एवं राजस्व अभिलेखों की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान की स्थापना को लेकर आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया नियमों के तहत आगे बढ़ाई जाएगी. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की गई. ग्रामीणों ने क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना को विकास के लिए जरूरी बताते हुए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने की मांग रखी. अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस मौके पर संबंधित विभागों के कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : बिहार में मिलीं 3.25 लाख से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियां, 700 वर्ष पुरानी धरोहरें भी शामिल, डिजिटाइजेशन का कार्य तेज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel