[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, फाइबर केबल जोड़ते समय हुआ हादसा

नवादा में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, फाइबर केबल जोड़ते समय हुआ हादसा

0
नवादा में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, फाइबर केबल जोड़ते समय हुआ हादसा
मृतक की फाइल फोटो

नवादा से बब्लू कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : शहर के नवीन नगर निवासी एक युवक की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान नवीन नगर निवासी रवि रावत के रूप में की गई है, जो स्थानीय केबल टीवी व्यवसायी दिलीप रावत के छोटे भाई थे. परिजनों के अनुसार सोमवार को रवि रावत शोभ मंदिर के समीप बीएसएनएल इंटरनेट फाइबर का तार जोड़ने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान फाइबर के तार का संपर्क ऊपर से गुजर रहे 440 वोल्ट बिजली के तार से हो गया. संपर्क होते ही रवि तेज करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

सदर अस्पताल पहुंचते ही रवि रावत को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में घायल रवि को सदर अस्पताल, नवादा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया. चिकित्सकों ने मृत घोसित कर दिया काफी प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका.

मौत की खबर मिलते ही जुटे परिजन और रिश्तेदार

रवि रावत की असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार, मित्र और मोहल्ले के लोग सदर अस्पताल पहुंच गए. युवक की मौत से नवीन नगर क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है.

Also Read : नवादा DLSA में नौकरी का सुनहरा मौका, विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार की तैयारी पूरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel