[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा ककोलत जलप्रपात में बढ़े प्रवेश शुल्क का असर, पर्यटक घटे, कारोबार ठप पड़ने से दुकानदार मायूस

ककोलत जलप्रपात में बढ़े प्रवेश शुल्क का असर, पर्यटक घटे, कारोबार ठप पड़ने से दुकानदार मायूस

0
ककोलत जलप्रपात में बढ़े प्रवेश शुल्क का असर, पर्यटक घटे, कारोबार ठप पड़ने से दुकानदार मायूस
दुकानदारों पर पड़ा पर्यटकों की कमी का असर

Nawada News (अनिल कुमार की रिपोर्ट): प्राकृतिक सौंदर्य और ठंडे जलप्रपात के लिए प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात इन दिनों बढ़ी प्रवेश शुल्क और पार्किंग दरों को लेकर चर्चा में है. शुल्क में कई गुना बढ़ोतरी के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है, जिसका सीधा असर अकबरपुर और फतेहपुर बाजार के छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है.

पर्यटकों की संख्या में आई कमी

बुधवार को स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि पहले चैत से सावन तक लाखों पर्यटक ककोलत पहुंचते थे. इससे बाजारों में रौनक रहती थी और छोटे व्यापारियों की अच्छी कमाई हो जाती थी. लेकिन अब बढ़े शुल्क के कारण लोग घूमने आने से बच रहे हैं. ठंडा पेय, गन्ने का रस, नाश्ता तथा मीट-मछली बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि उनकी आमदनी आधी से भी कम हो गई है. पहले सप्ताहांत में बाजार देर रात तक गुलजार रहता था, लेकिन अब दुकानें जल्दी बंद हो रही हैं. व्यवसायियों के अनुसार सबसे अधिक परेशानी बाइक से आने वाले सैलानियों को हो रही है.

बाइक सवारों पर सबसे ज्यादा असर

आरोप है कि शनिवार और रविवार को बाइक पार्किंग के नाम पर 200 रुपये तथा अन्य दिनों में 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं. ऐसे में युवाओं और परिवारों का घूमने का बजट बिगड़ रहा है. कुछ दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए शुल्क बढ़ाया है, लेकिन अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर भीड़ नियंत्रित की जा सकती थी.

शुल्क पर पुनर्विचार की मांग

व्यवसायियों का आरोप है कि शुल्क को लगभग 10 गुना तक बढ़ा देने से आम लोग दूरी बनाने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिहार सरकार से शुल्क में पुनर्विचार की मांग की है. उनका कहना है कि ककोलत केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि आसपास के हजारों परिवारों की रोजी-रोटी का सहारा भी है.

Also Read: Nawada News: कौआकोल PHC की छत लगातार दूसरे दिन गिरी, मरीज बाल-बाल बचे, स्वास्थ्यकर्मियों में दहशत

Previous article बिहार के इस जिले की हर पंचायत में बनेगा आधुनिक मुक्तिधाम, जानिए क्या-क्या होगी व्यवस्था
Next article चिप्स-बिस्किट भूल जाएंगे बच्चे, घर पर बनाएं क्रिस्पी मखाना कैरेमल पॉप्स, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel