[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा एमबीबीएस उत्तीर्ण कर नवादा का नाम किया रोशन, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन ने डॉ. अनीशा कुमारी का किया सम्मान

एमबीबीएस उत्तीर्ण कर नवादा का नाम किया रोशन, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन ने डॉ. अनीशा कुमारी का किया सम्मान

0
एमबीबीएस उत्तीर्ण कर नवादा का नाम किया रोशन, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन ने डॉ. अनीशा कुमारी का किया सम्मान
डॉ अनिशा को सम्मानित करते नप अध्यक्ष व मुखिया

नवादा से बब्लू कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : वारिसलीगंज प्रखंड के चंडीपुर गांव निवासी कृष्णा देवदास की पुत्री डॉ. अनीशा कुमारी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर से एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय सभागार, नवादा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन की जिला शाखा के तत्वावधान में किया गया. समारोह में डॉ. अनीशा कुमारी को डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया.

डॉ. अनीशा की सफलता पर सम्मान समारोह, वक्ताओं ने बताया जिले का गौरव

वक्ताओं ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से न केवल रविदास समाज बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है. उन्होंने युवाओं, विशेषकर बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाली मिसाल बताया. इस अवसर पर नवादा नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने डॉ. अनीशा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने उनकी सफलता को समाज की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

गौरवान्वित हुआ नवादा, समाज ने किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुखिया वेवी देवी, रामविलास दास, रामचंद्र राम, सेवानिवृत्त शिक्षक कुलदीप प्रसाद, नरेश दास, अखिलेश कुमार दास, जिला सचिव महेश राम, रविदास प्रेरणास्थल के अध्यक्ष शिवालक दास, दिलीप दास, सिकंदर दास, आनंदी दास, विजेंद्र दास, वार्ड पार्षद मौजी राम सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने डॉ. अनीशा कुमारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया.

Also Read : नवादा में परिवार नियोजन अभियान की आज से शुरुआत, 10 जुलाई तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel