[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा हाईवे पर डॉक्टर से लूटपाट का 24 घंटे में खुलासा, बिहारशरीफ से आईफोन-नगदी और कार के साथ 4 लुटेरे गिरफ्तार

नवादा हाईवे पर डॉक्टर से लूटपाट का 24 घंटे में खुलासा, बिहारशरीफ से आईफोन-नगदी और कार के साथ 4 लुटेरे गिरफ्तार

0
नवादा हाईवे पर डॉक्टर से लूटपाट का 24 घंटे में खुलासा, बिहारशरीफ से आईफोन-नगदी और कार के साथ 4 लुटेरे गिरफ्तार
गिरफ्तार लुटेरों को मीडिया के सामने पेश करती पुलिस

Nawada News(अनिल कुमार): नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में एक सरकारी डॉक्टर के साथ हाईवे पर हुई बर्बर मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहारशरीफ में ताबड़तोड़ छापेमारी कर घटना में शामिल 4 मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है. इसके साथ ही वारदात में शामिल 1 विधि विरुद्ध किशोर को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटे गए दोनों मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है.

हाईवे पर फिल्मी अंदाज में ओवरटेक, फिर कार पर किया पथराव

घटना के संबंध में नेमदारगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी क्रोनोलॉजी समझाई. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सिरदला में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार सुमन ने थाने में लिखित आवेदन देकर इस खौफनाक वारदात की शिकायत दर्ज कराई थी.

क्या हुआ था डॉ. संतोष सुमन के साथ (पूरी वारदात):

 22 मई की सुबह डॉ. संतोष कुमार सुमन अपनी कार से जा रहे थे, तभी पचगांवा और फुलमा के बीच हाईवे पर एक सफेद रंग की कार में सवार अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू किया. शातिर अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में डॉक्टर की कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उन्हें जबरन रुकने पर मजबूर कर दिया और बाहर निकलने का दबाव बनाने लगे. जब डॉक्टर ने सुरक्षा के लिहाज से अपनी गाड़ी का गेट नहीं खोला, तो बौखलाए अपराधियों ने डॉक्टर की कार पर बेरहमी से पथराव शुरू कर दिया. पथराव से डरकर जैसे ही गाड़ी का गेट खुला, अपराधियों ने डॉक्टर पर हमला बोल दिया. उनके साथ जमकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर 5 हजार रुपये नकद, 1 कीमती आईफोन (iPhone) और 1 वीवो (Vivo) का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए.

नवादा तक डॉक्टर ने किया पीछा, लेकिन भाग निकले अपराधी

हिम्मत दिखाते हुए पीड़ित डॉक्टर ने वारदात के बाद लुटेरों की कार का पीछा करते हुए नवादा नगर तक आने का प्रयास किया, लेकिन अपराधी तेज रफ्तार में भाग निकलने में सफल रहे. हाईवे पर डॉक्टर के साथ हुई इस वारदात से पूरे प्रशासनिक और चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया था.

CCTV और टेक्निकल सेल की मदद से बिहारशरीफ में दबोचे गए लुटेरे

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर नेमदारगंज थाना पुलिस ने टेक्निकल सेल और गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया. पुलिस टीम ने अपराधियों के इनपुट मिलते ही नालंदा जिले के बिहारशरीफ में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया. वहां से मुख्य आरोपी राजकुमार, सुधाकर राज, अमित कुमार समेत 4 आरोपितों को पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की कड़ाई से हुई पूछताछ में सभी अपराधियों ने डॉक्टर के साथ की गई लूटपाट में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर डॉक्टर से लूटे गए दोनों मोबाइल फोन (आईफोन और वीवो) सकुशल बरामद कर लिए हैं. इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की इंडिगो कार (गाड़ी संख्या: BR09M1175) को भी पुलिस ने जब्त कर थाने लाया है.

अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे: थानाध्यक्ष

नेमदारगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के सफाए के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. आम नागरिकों और डॉक्टरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले समाजविरोधी तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों के पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है और सभी को जेल भेजा जा रहा है.

Also Read: बिहार में अब बदमाशों की खैर नहीं, 428 अपराधियों की संपत्ति जब्त करेगी सरकार, 1433 की हुई है पहचान

Previous article दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को राहत, एशियन गेम्स ट्रायल्स में मिली एंट्री
Next article Siwan News : दिशा बैठक में बाढ़, पीडीएस और कूड़ा उठाव व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Avatar Of Aditya Kumar Ravi
बिहार के रहने वाले आदित्य कुमार रवि को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। वे साहित्य, ग़ज़ल और कविता से गहरा लगाव रखते हैं। किताबों के साथ-साथ वे खेल के भी शौकीन हैं और क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं। फुर्सत के समय में उन्हें फ़िल्में देखना पसंद है। राजनीति को वे बहुत करीब से देखते और समझते हैं, इसलिए वे खुद को राजनीति का एक समर्पित छात्र मानते हैं। पत्रकारिता आदित्य का जुनून है और वे ज़मीन से जुड़ी खबरों को सामने लाने के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग करना पसंद करते हैं। उन्हें खास तौर पर गहराई से की जाने वाली खोजी खबरों और आंकड़ों पर आधारित डेटा स्टोरीज पर काम करना अच्छा लगता है। इसके अलावा, उन्हें न्यूज़ एंकरिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन का भी व्यावहारिक ज्ञान है। आदित्य के पास 'दैनिक भास्कर' के साथ काम करने का अनुभव है। फिलहाल, वे 'प्रभात खबर' में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं, जहाँ फील्ड से आने वाली खबरों को संवारने और उन्हें वेबसाइट पर पाठकों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी वे बखूबी निभाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel