[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा Nawada News: बारिश के बाद सड़क पर बढ़ी फिसलन, बाइक सवार दो युवक गिरकर जख्मी

Nawada News: बारिश के बाद सड़क पर बढ़ी फिसलन, बाइक सवार दो युवक गिरकर जख्मी

0
Nawada News: बारिश के बाद सड़क पर बढ़ी फिसलन, बाइक सवार दो युवक गिरकर जख्मी

Nawada News:(मनीष देव ) : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के दुफेड़ा से एकम्बा जाने वाले रास्ते में शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

युवक खतरे से बाहर

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभिप्राय चौधरी ने बताया कि घायलों की पहचान एकम्बा गांव निवासी बीजू राजवंशी के पुत्र सोनू कुमार और अशोक राजवंशी के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. दोनों का प्राथमिक उपचार कर जरूरी इंजेक्शन और दवाइयां दी गई हैं. फिलहाल दोनों युवक खतरे से बाहर हैं.

कीचड़, मिट्टी के कारण चक्का फिसला

अस्पताल पहुंचे रजौली बभनटोली निवासी अश्विनी कुमार ने बताया कि घायल युवकों के परिजनों की सूचना पर वे अस्पताल आए थे. घायल सोनू कुमार ने बताया कि शाम को हुई बारिश के कारण वे बाजार में फंस गए थे. बारिश रुकने के बाद वे अपने दोस्त छोटू कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कीचड़ और मिट्टी के कारण बाइक का चक्का फिसल गया और वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए. वहीं स्थानीय लोगों का का कहना है कि बारिश के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है जिससे लगातार हादसे का खतरा बना रहता है.

Previous article शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार बने रिटायर्ड आईएएस सुब्रत गुप्ता, शांतनु बाला सचिव, CMO में फेरबदल शुरू
Next article अधिवक्ताओं ने झारखंड बार काउंसिल के सदस्य को किया सम्मानित
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel