[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा गोविंदपुर में पुलिस को देख भागा टेंपो चालक, खंभे से टकराया वाहन, 36.750 लीटर विदेशी शराब जब्त

गोविंदपुर में पुलिस को देख भागा टेंपो चालक, खंभे से टकराया वाहन, 36.750 लीटर विदेशी शराब जब्त

0
गोविंदपुर में पुलिस को देख भागा टेंपो चालक, खंभे से टकराया वाहन, 36.750 लीटर विदेशी शराब जब्त
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

नवादा से जावेद नजफ़ की रिपोर्ट
Nawada News : गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष विजय कुमार के निर्देश पर गोविंदपुर थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान झारखंड की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक तीन पहिया टेंपो को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन कुछ ही दूरी पर टेंपो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि टेंपो में सवार एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया.

वाहन की तलाशी में खुला राज, सीट के नीचे छिपाकर रखी थी शराब

पुलिस टेंपो को जब्त कर थाना लाई और उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान सीट के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद मौके पर मौजूद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जानकारी देते हुए एसआई सद्दाम खान ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक तीन पहिया वाहन में शराब की खेप बिहार लाई जा रही है. सूचना के सत्यापन एवं वाहन की धरपकड़ के लिए एएसआई राजेश कुमार को लगाया गया था, जिन्होंने कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़ा.

73 बोतल और 24 कैन बीयर जब्त

बरामद शराब में 375 एमएल की 32 बोतल, 750 एमएल की 17 बोतल तथा 500 एमएल की 24 कैन बीयर शामिल हैं. कुल मिलाकर 36.750 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. गिरफ्तार युवक की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पाड़े बिगहा निवासी रवि कुमार के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Also Read : नवादा में स्वच्छता अभियान की खुली पोल, 24 सामुदायिक शौचालय उपयोग से बाहर, नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel