Nawada News: नवादा मुख्यालय से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट़ बिहार के नवादा में स्थित गोवर्धन मंदिर दक्षिण बिहार का सबसे भव्य और खूबसूरत धार्मिक स्थल माना जाता है. इस मंदिर का निर्माण विशेष रूप से दक्षिण भारतीय (द्रविड़) स्थापत्य शैली के आधार पर किया गया है, जिसके लिए दक्षिण भारत से ही कारीगर बुलाये गये थे. यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान राधा-कृष्ण को समर्पित है. मंदिर परिसर के भीतर तीन मुख्य मंदिर बनाये गये हैं, जिनमें शिव परिवार, हनुमान जी और राधा-कृष्ण की मूर्तियाँ स्थापित हैं.
सुबह और शाम संध्या आरती का विशेष महत्व
मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम को विशेष आरती का आयोजन होता है. शाम को होने वाली महा संध्या आरती में भाग लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यहां जुटते हैं. रात के समय रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी में इस मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती है. मंदिर कि सजावट के लिए लाइटों का विशेष ध्यान रखा गया है जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.
