[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा में बीच रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा: अधेड़ व्यक्ति ने नशे में महिला से की बदतमीजी, आखिर क्यों मौके पर पहुंची पुलिस बिना कार्रवाई लौटी?

नवादा में बीच रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा: अधेड़ व्यक्ति ने नशे में महिला से की बदतमीजी, आखिर क्यों मौके पर पहुंची पुलिस बिना कार्रवाई लौटी?

0
नवादा में बीच रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा: अधेड़ व्यक्ति ने नशे में महिला से की बदतमीजी, आखिर क्यों मौके पर पहुंची पुलिस बिना कार्रवाई लौटी?

Nawada Drug Menace Woman Harassment Case : नवादा जिले के रजौली बाजार में सूखे नशे का असर अब खुलेआम दिखने लगा है. शुक्रवार की शाम ड्योढ़ी स्थित मनोहर मेमोरियल हॉस्पिटल के पास एक सनकी अधेड़ ने नशे की हालत में अर्धनग्न होकर जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान उसने राह में अपने पति के साथ जा रही एक महिला से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके पति से मारपीट करने पर उतारू हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम भी उसे काबू में नहीं कर सकी और बिना कार्रवाई लौट गई.

रजौली में बढ़ रही नशेड़ियों की हरकतें

स्थानीय लोगों का कहना है कि रजौली बाजार और आसपास के इलाकों में सूखे नशे की लत तेजी से बढ़ रही है. नशे में धुत लोग राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़, छिनतई और छोटी-मोटी चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसके साथ ही आए दिन लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं.

Image 198
नशे में धुत अधेड़ व्यक्ति की तस्वीर

Nawada News : महिला से छेड़छाड़ के बाद बढ़ा बवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे में धुत अधेड़ ने पहले सड़क से गुजर रही महिला का हाथ पकड़ लिया. महिला अपने पति के साथ थी. पति ने जब इसका विरोध किया तो अधेड़ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया. स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन इसके बाद वह और उग्र हो गया और आसपास के घरों के दरवाजों तक जाकर लोगों को गालियां देने लगा.

Nawada Police : डायल 112 भी नहीं संभाल सकी स्थिति

हालात बिगड़ते देख लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया. सूचना मिलते ही दो गाड़ियों में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. हालांकि नशे में बेकाबू अधेड़ के सामने पुलिस भी बेबस नजर आई. काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद जब उसे काबू में नहीं किया जा सका, तो पुलिस टीम बिना कोई ठोस कार्रवाई किए लौट गई, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई.

लोगों में डर और गुस्सा

नाम न छापने की शर्त पर एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि पुलिस का काम आम लोगों की सुरक्षा करना है, लेकिन यहां मदद के लिए बुलाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह अधेड़ घसियाडीह मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति को लेकर भी लोगों में असमंजस बना हुआ है.

नवादा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

Woman Harassment : चिकित्सकीय जांच की उठी मांग

लोगों का कहना है कि अगर पुलिस उसे पकड़कर अस्पताल ले जाती और उसकी मेडिकल जांच कराई जाती, तो यह साफ हो सकता था कि वह मानसिक रूप से बीमार है या नशे के कारण ऐसा व्यवहार कर रहा है. अगर वह मानसिक रूप से अस्वस्थ होता, तो प्रशासन उसके परिजनों का पता लगाकर उसका इलाज सुनिश्चित कर सकता था.

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद रजौली के लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सूखे नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाए और ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए. उनका कहना है कि जब तक इस पर ठोस कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक आम लोगों का सुरक्षित रहना मुश्किल होगा.

रजौली में सूखे नशे से जुड़ी यह घटना प्रशासन के लिए चेतावनी है. अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं. अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए क्या कदम उठाते हैं.

Also Read : नवादा में पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, बहन को बचाने पहुंचे साले पर भी किया जानलेवा हमला

Previous article ‘स्टंट नहीं, जिंदगी चुनें’ : मधेपुरा पुलिस ने युवाओं से की खतरनाक रील और स्टंट से दूर रहने की अपील
Next article सरकारी बीज नहीं ले रहे किसान, कृषि विभाग ने शुरू किया घर-घर संपर्क अभियान
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel