[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा अवैध बालू खनन मामले में नारदीगंज थानाध्यक्ष निलंबित

अवैध बालू खनन मामले में नारदीगंज थानाध्यक्ष निलंबित

0
अवैध बालू खनन मामले में नारदीगंज थानाध्यक्ष निलंबित
सांकेतिक तस्वीर

अवर थानाध्यक्ष को मिला प्रभार एएसआइ को ट्रैक्टर से रौंदने की घटना के बाद एसपी ने की कार्रवाई अवैध बालू माफियाओं पर पुलिस का बड़ा अभियान, 28 आरोपित गिरफ्तार प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय अवैध बालू खनन और परिवहन के दौरान ट्रैक्टर से एएसआइ को रौंदने के मामले में नारदीगंज थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को निलंबित कर दिया गया है. अवर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को थानाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव के निर्देश पर जिले के एसपी अभिनव धीमान ने यह कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान पुलिस मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना की गयी थी. मुख्यालय की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी छापेमारी अभियान में पर्याप्त पुलिस बल और बॉडी प्रोटेक्टर के साथ ही टीम को भेजा जाये. लेकिन बिना पर्याप्त संसाधन और बल के छापेमारी करने के कारण यह हादसा हुआ. बताया जाता है कि पर्याप्त पुलिस बल नहीं रहने के कारण अपराधी पुलिस पर भारी पड़ जाते हैं, जिससे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है. आदेशों के अनुपालन में लापरवाही को ही निलंबन का मुख्य कारण माना जा रहा है. बताते चलें कि नारदीगंज स्थित पंचाने नदी से अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ छापेमारी के दौरान थाने में पदस्थापित एएसआइ नागेंद्र कुमार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया था. इस घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया था. तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गये थे. पुलिस ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. फिलहाल, पटना के एक निजी क्लिनिक में उनका इलाज चल रहा है. पथरा व कैसौरिया गांव में छापेमारी इधर, अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. सदर एसडीपीओ वन और टू के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन थानाध्यक्षों और पुलिस बल के सहयोग से पथरा और कैसौरिया गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान 28 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही करीब दो दर्जन बाइक, स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर जब्त किये गये हैं. जिले में अवैध बालू खनन का धंधा जोरों पर है, जिस पर पूर्ण विराम लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel